एक्सप्लोरर

6 महीने बाद चीन में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की अनुमति, पाकिस्तान समेत आठ देशों से उड़ान को मंजूरी

एशिया में थाईलैंड, कंबोडिया और पाकिस्तान, यूरोप में यूनान, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया और स्वीडन और उत्तरी अमेरिका में कनाडा से बीजिंग की उड़ानों को फिर शुरू करने की अनुमति दी गयी है.

कोविड-19 महामारी के चलते चीन में छह महीने बाद बृहस्पतिवार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन की अनुमति होगी. आधिकारिक आदेश के मुताबिक चीन के सबसे भरोसेमंद मित्र देश पाकिस्तान समेत आठ देशों से उड़ान को मंजूरी दी गयी है.

आदेश के मुताबिक यह सीधी उड़ाने चीन की राजधानी बीजिंग के लिए बृहस्पतिवार से शुरू होंगी. कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए शहर में 23 मार्च के बाद से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी गयी थी. उड़ानों को फिर से शुरू करना शहर में संक्रमण के सीमित होने का संकेत है.

एशिया में थाईलैंड, कंबोडिया और पाकिस्तान, यूरोप में यूनान, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया और स्वीडन और उत्तरी अमेरिका में कनाडा से बीजिंग की उड़ानों को फिर शुरू करने की अनुमति दी गयी है.

इन देशों में अन्य के मुकाबले कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या कम है. बृहस्पतिवार को पहली सीधी उड़ान एयर चाइना कंबोडिया की राजधानी नोमपेन्ह से बीजिंग के लिए चलाएगा.

बता दें कि बीजिंग में जीवन काफी हद तक सामान्य हो गया है, हालांकि इमारतों में प्रवेश करते समय तापमान टेस्ट करवाना जरूरी है और कुछ स्थानों पर लोगों को एक सर्वव्यापी स्वास्थ्य ऐप पर अपनी यात्रा को लॉग इन करते हुए एक क्यूआर कोड को स्कैन करने की जरूरत होती है.

इस बीच भारत ने बुधवार को चीन से अपनी चौथी ‘वंदे भारत’ उड़ान का परिचालन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget