एक्सप्लोरर

बयानों को लेकर विवाद में फंसे प्रशांत किशोर, पटना में दर्ज हुई FIR, जानें क्या है मामला?

Prashant Kishor: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. अब उनके एक बयान से नाराज होकर बीजेपी नेता ने उन पर मामला दर्ज करा दिया है.

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर इन दिनों काफी सक्रिय हैं. वो स्ता और विपक्ष दोनों ही पार्टियों पर लगातार हमलावर हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर एक युवक हत्या करवाने का गंभीर आरोप लगाया था. अब बीजेपी ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. 

गांधी मैदान थाने में एफआईआर दर्ज

दरअसल बिहार बीजेपी कार्यसमिति के सदस्य कृष्ण कुमार सिंह ने सोमवार को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना के गांधी मैदान थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि प्रशांत किशोर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है. उन पर गलत आरोप लगाए गए हैं. 

वहीं एक मीडिया कॉन्क्लेव के दौरान प्रशांत किशोर ने बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर गलत बयान दिया. कृष्ण कुमार सिंह का कहना है कि प्रशांत किशोर ने कहा कि सम्राट चौधरी केवल सातवीं पास हैं और उनका असली नाम राकेश कुमार था, जिसे बदलकर सम्राट चौधरी कर दिया गया है.

कृष्ण कुमार सिंह ने पुलिस से दोनों मामलों की गहराई से जांच करने और प्रशांत किशोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस तरह के बयानों से बीजेपी नेताओं की विश्वसनीयता को ठेस पहुंचती है और यह राजनीतिक रूप से दुर्भावना को दर्शाता है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और प्रशांत किशोर के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की जाती है या नहीं.

बिहार बदलाव यात्रा पर निकले हैं प्रशांत 

उधर प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार में बिहार बदलाव यात्रा पर निकले हुए हैं. राज्य की राजनीतिक व्यवस्था पर लगातार सवाल उठा रहे हैं और अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. उनका कहना है कि उनकी पार्टी बिहार में लोगों के लिए नया विकल्प है, जो लालू-राबड़ी और नीतीश सरकार के बाद अब उन्हें नया बिहार बनाकर देगी. 

ये भी पढ़ें: Bhai Virendra: मनेर MLA भाई वीरेंद्र की मुश्किलें बढ़ीं, पंचायत सचिव ने SC-ST थाने में दर्ज कराया मामला

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'घबराती मोदी सरकार...', CJP प्रोटेस्ट को लेकर बोलीं लालू की बेटी रोहिणी
'लाठी चले, गोली चले या गोला...
'लाठी चले, गोली चले या गोला..." पप्पू यादव ने दी पीएम मोदी को चेतावनी
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget