एक्सप्लोरर

सीएम की इफ्तार पार्टी में जाने वाले मुस्लिम नेताओं का FB पर हुआ था विरोध, अब हो गई FIR, जानें पूरा मामला

FIR On Protests: नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी में जाने वालों का विरोध करने पर मामला दर्ज हुआ है. पुलिस ने विरोध करने वाले युवक फजलुल मोबीन के फेसबुक पोस्ट को डिलीट करवा दिया. 

Patna News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी का मुस्लिम संगठनों ने बीते 23 मार्च को वफ्फ संशोधन कानून का समर्थन करने को लेकर बहिष्कार गया था, लेकिन उसके बाद भी मुस्लिम समाज के कई नेता और आम लोग इफ्तार पार्टी में शामिल हुए थे. उस इफ्तार पार्टी की अनेक तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की गई थीं, लेकिन उन तस्वीरों में से कुछ चुनिंदा फोटो अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी राय के साथ शेयर करना पूर्वी चंपारण जिले में स्थित ढाका के स्वतंत्र पत्रकार को भारी पड़ गया. इसे लेकर मामला दर्ज हो गया है.

फेसबुक पोस्ट पर हुआ था विरोध

पूरा मामला मोतिहारी जिले के ढाका थाना क्षेत्र का है, जहां से सीएम आवास के इफ्तार पार्टी में काफी संख्या में लोग आए थे. एमएलसी खालिद अनवर भी ढाका के ही रहने वाले हैं और फेसबुक अकाउंट पर वह फोटो डाले थे, लेकिन ढाका के ही रहने वाले जामा मस्जिद के इमाम नजरुल मुबीन के बेटे और स्थानीय यूट्यूबर फजलुल मोबीन ने अपने फेसबुक पोस्ट से एक टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने वक्फ बिल का जिक्र करते हुए कुछ लोगों की तस्वीरें भी साझा की थीं.

वह तस्वीर एमएलसी डॉ खालिद अनवर के पोस्ट से डाउनलोड की गई थी. उसमें ढाका के किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मो. असगर सहित कई लोगों की तस्वीर थी. फजलुल मोबीन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर तीन तस्वीर डालकर टिप्पणी करते हुए लिखा था कि " मुझे बताने में शर्म आ रही है कि मैं ढाका से हूं." इन लोगों के लिए इमारत-ए-शरिया, जमीयत उलेमा ए हिंद, जमीयत अहले हदीस और मुस्लिम पर्सनल लॉ से ऊपर नीतीश कुमार हैं. वक्फ हमारा संवैधानिक अधिकार है और शरीयत का मामला भी है. कम से कम इसका तो ख्याल रख लेते?

अब इसको लेकर मामला तूल पकड़ने लगा और जेडीयू के किसान प्रकोष्ठ के ढाका प्रखंड अध्यक्ष मो. असगर ने 26 मार्च को ढाका थाने में आवेदन देते हुए लिखा कि "मेरी इफ्तार पार्टी की फोटो लगाकर अपशब्द एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर मेरी छवि एवं प्रतिष्ठा को धूमिल करने की नीयत से पोस्ट किया जा रहा है. उनके द्वारा लगातार पोस्ट कर मुझे मानसिक और सामाजिक स्तर पर प्रताड़ित करने का कार्य किया जा रहा है." इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने फजलुल मोबीन के फेसबुक पोस्ट को डिलीट भी करवा दिया. 

फजलुल मोबिन ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि क्या सरकार के खिलाफ बोलना अब अपराध बन चुका है? यह घटना बिहार में लोकतंत्र की स्थिति पर भी सवाल उठाती है. हम लोग इमारत-ए-शरिया और अन्य मुस्लिम संगठन के विरोध का समर्थन कर रहे हैं और वफ्फ संशोधन कानून के खिलाफ हैं. कुछ लोगों का मानना है कि अगर सरकार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह बन जाता है, तो यह पूरी प्रणाली के लिए खतरनाक हो सकता है. इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति और समाज में विचारों की स्वतंत्रता के अधिकार पर भी प्रश्न खड़े किए हैं.

मोहम्मद असगर ने दर्ज कराई एफआईआर

दरअसल, एफआईआ दर्रज होने के बाद इस मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब फजलुल मोबीन ने दावा किया कि ये काम एमएलसी खालिद अनवर का कराया धराया है. मोबीन कहते हैं, "मैं खालिद अनवर को अच्छी तरह जानता हूं. वह भी मुझे जानते हैं. यह पूरी साजिश उनकी है और मोहम्मद असगर उनके खास आदमी हैं और उन्होंने मोहम्मद असगर के जरिए एफआईआर दर्ज करवाई है.'' 

वहीं इस मामले पर एमएलसी डॉ खालिद अनवर ने कहा कि मुझे इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है. मोहम्मद असगर को मैं अच्छी तरह जानता हूं. वह हमारे पार्टी के नेता हैं, लेकिन यह लोकल मामला है. क्या कुछ विवाद हुआ है यह लोकल स्तर पर किया गया है. मुझे बहुत हल्की जानकारी मिली है, लेकिन इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है. 

ये भी पढ़ें: Prashant Kishor Rally: '6 महीने में सरकार बदल देंगे', पटना के गांधी मैदान से प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश को ललकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget