एक्सप्लोरर

Bihar News: गोपालगंज में बीजेपी MLC से विवाद के दौरान किसान की हार्ट अटैक से मौत, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Gopalganj News: मामला रामनरेश नगर का है. पुरुषोत्तम सिंह की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच-27 को जाम कर दिया. आक्रोशित लोग एमएलसी को मौत के लिए जिम्मेदार बता रहे थे.

गोपालगंज: जिले के रामनरेश नगर में गोदाम के पास बन रहे सोलिंग को लेकर शनिवार को बीजेपी एमएलसी (MLC) राजीव कुमार सिंह उर्फ गप्पू सिंह अपने लोगों के साथ हथियार लेकर पहुंचे और सोलिंग उखड़वाने लगे. मना करने के दौरान पुरुषोत्तम सिंह उर्फ बुल्लू बाबू और एमएलसी के बीच विवाद हो गया. विवाद इस कदर बढ़ा कि पुरुषोत्तम सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई. पुरुषोत्तम सिंह की मौत होते ही एमएलसी अपने लोगों के साथ भाग निकले. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को एनएच-27 पर रखकर जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस बीजेपी एमएलसी पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

आक्रोशित लोगों ने किया एनएच जाम

वहीं, आक्रोशित लोग एमएलसी पर मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगा कर गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. एनएच-27 जाम देख मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची. पुरुषोत्तम सिंह के बेटे ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया. घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम को हटवाया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

सोलिंग को लेकर हुआ विवाद

वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि हजियापुर के किसान पुरुषोत्तम सिंह उर्फ बुल्लू बाबु के भाई देवोत्तम सिंह ने रामनरेश नगर के पास अपने जमीन में गोदाम पिछले डेढ़ वर्ष से बनवा रहे थे. गोदाम के आगे सोलिंग बनाया जा रहा था. इस दौरान बीजेपी एमएलसी शनिवार को वहां पहुंचे और सोलिंग को उखाड़ने लगे. मना करने पर किसान पुरुषोत्तम सिंह उर्फ बुल्लू बाबु से विवाद हो गया. इस दौरान किसान को हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई

पीड़ित परिवार के आरोपों पर पुलिस कर रही है कार्रवाई- एसपी

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा आरोप लगाए गए है. बीजेपी के एमएलसी पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई कर रही है. वहीं, बीजेपी के एमएलसी राजीव कुमार सिंह उर्फ गप्पू सिंह ने बताया कि राजनीतिक साजिश के तहत मुझे फंसाया जा रहा. मेरे जमीन पर कुछ लोग काम कर रहे थे. पूछताछ करने गया था. पूछकर चले जाने के बाद क्या हुआ? मुझे नहीं पता.

ये भी पढ़ें: Bihar News: रेल रोको मामले में गिरिराज सिंह समेत 23 आरोपी बरी, सबूतों के अभाव में कोर्ट ने सुनाया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget