एक्सप्लोरर

Gaya Crime: गया में बिजली का करंट लगाकर दी मौत की खौफनाक सजा, किसान को खींचकर घर से ले गए दबंग

Farmer Killed: पीड़ित परिवार ने मांग की है कि घटना में ज्ञानी यादव के अलावा अन्य दबंग शामिल हैं. इन सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए. अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए.

गया में शुक्रवार को एक विवाद में गांव के दबंगों ने एक किसान को मौत की खौफनाक सजा दे दी. दबंगों ने पहले किसान को घर से खींचा और फिर उसकी जमकर पिटाई की. फिर खेत की ओर ले जाकर उसके शरीर को बिजली के तार से बांध दिया. उस तार में करंट प्रवाहित कर देने के कराण किसान की मौत हो गई.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

मृतक की पहचान गया जिले के धनगाई थाना अंतर्गत कटौतिया गांव के रहने वाले 40 वर्षीय ननकू यादव के रूप में की गई है. घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

बताया जाता है कि ननकू यादव का अपने ही जान पहचान के दबंग व्यक्ति से बरसात के पानी के गिरने को लेकर विवाद हो गया था. ननकू यादव ने दबंग की धमकी का जवाब दिया था. विवाद इतना बढ़ गया कि दबंग ननकू यादव के घर की ओर आने लगे. दबंगों को घर की ओर आता देख ननकू यादव भूसे के घर में जाकर छुप गया, लेकिन दबंगों ने वहां से खींच कर उसे बाहर निकाल लिया और मारपीट की घटना को अंजाम दिया.

मारपीट कर अधमरा करने के बाद भी उनका मन नहीं भरा, तो उन्होंने पास में ही एक खेत की ओर ले जाकर पहले से रखे बिजली तार उसके शरीर में बांध दिया और फिर तार में बिजली करंट प्रवाहित कर दी. बिजली करंट जैसे ही प्रवाहित हुआ और ननकू यादव की तड़प-तड़प कर मौत हो गई. उस दौरान ननकू यादव जान नहीं मारने की गुहार लगाता रहा था, लेकिन दबंगों पर इसका कोई असर नहीं हुआ.

इस संबंध में मृतक के साले नंदकिशोर कुमार ने बताया कि हमारे बहनोई ननकू यादव का अपने ही गांव के दबंग प्रवृत्ति के रहे ज्ञानी यादव से विवाद हो गया था. बरसात के पानी के गिरने को लेकर विवाद हुआ था. इस बात को लेकर जब वो धमकी दे रहे थे तो ननकू यादव ने गलती कर दी कि उसने पलट कर जवाब दे दिया. इसके बाद घर से खींचकर मारपीट की और फिर तार से बांधकर उसमें बिजली का करंट प्रवाहित कर उसकी सरेआम हत्या कर दी.

क्या है पीड़ित परिवार की मांग? 

वहीं पीड़ित परिवार के लोगों ने मांग की है कि घटना में ज्ञानी यादव के अलावा अन्य दबंग शामिल हैं. इन सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए. पीड़ित परिवार ने मांग की है कि अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए. वहीं मृतक ननकू यादव की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है.

पत्नी ने पूरी कहानी बताते हुए कहा कि कैसे एक छोटी से भी बात के बाद दबंगों ने हमला किया. पहले मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया और फिर बिजली का करंट लगा दिया, जिससे उसके पति ननकू यादव की तड़प तड़प कर मौत हो गई. इस संबंध में एसआई रामाशीष कुमार ने बताया कि घटना गुरुवार की देर रात की है. इस घटना में संलिप्त अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

ये भी पढ़ें: 'पहले पटना में 8 ही घंटे बिजली रहती थी, अब मुफ्त मिलेगी', नीतीश कुमार का पीएम मोदी के सामने विपक्ष पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget