एक्सप्लोरर

'पहले पटना में 8 ही घंटे बिजली रहती थी, अब मुफ्त मिलेगी', नीतीश कुमार का पीएम मोदी के सामने विपक्ष पर हमला

Nitish Kumar: सीएम ने कहा कि पहले क्या हाल था? हम लोग 24 नवंबर 2005 में जो बीजेपी और जेडीयू की सरकार बनी. उसके पहले की सरकार का क्या हाल था.

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार (18 जुलाई 2025) को एक बार फिर बिहार के मोतिहारी पहुंचे, जहां सीएम नीतीश ने उनका बिहार आने पर उनका अभार जताया. इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा और पीएम मोदी की तारीफ की. साथ ही पीएम के जरिए दी जाने वाली योजनाओं को गिनाया.

सीएम नीतीश ने केंद्र की ओर से दी जाने वाली योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा, "प्रधानमंत्री आज आठ रेल परियोजनाओं का, सात सड़क परियोजनाओं व तीन अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. तीन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा. पीएम आवास योजना व दीन दयाल अत्योदय योजना के तहत लाभार्थियों को राशि दी जा रही है. इन सब की कुल लागत 7217 करोड़ रुपये है. इन योजनाओं से बिहार को फायदा होगा".

नीतीश कुमार का विपक्ष पर हमला

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि "पहले यहां का क्या हाल था? हम लोग 24 नवंबर 2005 में जो बीजेपी और जेडीयू की सरकार बनी. उसके पहले की सरकार का क्या हाल था. कोई काम नहीं होता था. बुरा हाल था. जब दोनों पार्टियों ने मिलकर सरकार बनाई. हम लोग बीस साल से काम कर रहे हैं. विपक्ष पैसा नहीं लगाते थे."

नातीश कुमार ने कहा, "पहले पटना में आठ ही घंटे बिजली मिलती थी. अब मुफ्त कर दी गई है. आज ही कैबिनेट में इस पर तय होगा, यहां से जाकर हम लोग बैठक करेंगे."

सीएम ने राज्य और केंद्र के कामों के गिनाया

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया. राज्य में पुल-पुलियों पर बड़े पैमाने पर काम हुआ. 7 निश्चय के तहत हर घर बिजली, हर घर नल का जल और हर घर शौचालय पहुंचाने का काम किया गया. 7 निश्चय 2 में भी 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का फैसला लिया गया. 10 लाख रोजगार देने का वादा किया गया था और आज रोजगार बढ़कर 29 लाख हो गया है. अब हम एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने पर काम करने वाले हैं.

सीएम ने कहा कि हम लोग बीस साल से काम कर रहे हैं. अब केंद्र की तरफ से पीएम मोदी कितना ज्यादा काम कर रहे हैं. बिहार के लिए खास काम किए हैं. एक एक चीज को याद रखना चाहिए. अब दस लाख रोजगार से बढ़कर 29 लाख रोजगार हो गया है. 50 लाख से भी ज्यादा होगा. अगली बार पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देना तय करेंगे.

ये भी पढ़ें: 'मुंबई की तरह मोतिहारी का नाम हो', प्रधानमंत्री बोले- बिहार को विकसित बिहार बनाना है

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget