एक्सप्लोरर

Bihar News: नालंदा में शादी करने पहुंच गया था नकली दूल्हा, खुलासे के बाद जमकर हुआ बवाल, असली कर चुका था ये काम

Nalanda News: मामला दीपनगर थाना इलाके का है. नकली दूल्हे की पहचान नवादा के अमौनी निवासी उमेश मांझी के 19 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई. वहीं, हंगामे के बाद यह मामला थाने पहुंच गया.

नालंदा: जिले के दीपनगर थाना इलाके के डुमरावां गांव में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक नकली दूल्हे का खुलासा (Nalanda News) हुआ. इस मामले का जब खुलासा हुआ तो गांव में जमकर बवाल हो गया. मामले को बढ़ता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद गांव में पुलिस पहुंची. इसके बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया. लड़की पक्ष वालों ने नकली दूल्हे और बारातियों को बंधक बना लिया था. लड़की वालों का कहना था कि जिस लड़के से शादी की बात हुई थी वह दूल्हा बनकर आया नहीं है. नकली दूल्हे को देखते ही बवाल शुरू हो गया, जबकि असली दूल्हे ने पहले ही लव मैरिज कर लिया था और घर से भाग गया था.

फोटो से दूल्हे का कराया गया मिलान

मिली जानकारी के अनुसार नवादा जिले के अमौनी गांव से बारात आई थी. अमौनी गांव के रहने वाले रामजन्म मांझी अपने बेटे की बारात लेकर पहुंचे थे. डुमरावां गांव निवासी देवशरण मांझी की पुत्री से शादी होनी थी. लड़की पक्ष वालों ने रामजन्म मांझी के पुत्र ओजीर के साथ शादी तय की थी. बारात धूम धाम से आई और बारातियों का स्वागत भी लड़की पक्ष ने अच्छे से किया. शादी की रस्म शुरू होने से पहले लड़की वाले के परिजनों ने दूल्हा का चेहरा देखा तो चौंक गए फिर पहले का फोटो से मिलान कराया गया तो दूल्हा दूसरा निकला. इसके बाद नकली दूल्हे का खुलासा हुआ. नकली दूल्हे की पहचान नवादा के अमौनी निवासी उमेश मांझी के 19 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में हुई है.

दूल्हे को देखकर लोग आक्रोशित हो गए- पुलिस

इसके बाद दहेज में दिए गए रुपए को वापस लेने के लिए बारातियों को लड़की पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया था. वहीं, इस घटना को लेकर दीपनगर थानाअध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया बाराती को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी. लड़की पक्ष वालों ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाया है. हकीकत यह है कि जब शादी की रस्म होने जा रही थी तो दूल्हे को देखकर लोग आक्रोशित हो गए. अभी लड़की और लड़के पक्ष को थाने पर लाया गया है. लड़की पक्ष वालों का कहना है कि तिलक में कुछ रुपए दिए गए थे वह लौटा दें फिर मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा. लड़की पक्ष वालों ने शादी करने से इनकार कर दिया है.

ये भी पढ़ें: Amit Shah Rally: लखीसराय में अमित शाह ने CM नीतीश को जमकर सुनाया, कहा- उन्हें PM नहीं, लालू यादव को मूर्ख बनाना है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget