एक्सप्लोरर

Exclusive: पटना पहुंचते ही ओपी राजभर का लालू-नीतीश पर हमला, कहा- मुख्यमंत्री दो मुंह वाले सांप, बिहार में जंगलराज

Om Prakash Rajbhar in Bihar: ओपी राजभर सावधान महारैली को लेकर पटना में हैं. उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत की है. सीधे तौर पर लालू यादव और नीतीश को निशाने पर लिया है.

पटना: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की 'सावधान यात्रा' का समापन आज पार्टी के स्थापना दिवस पर पटना में हो रहा है. इस अवसर पर पार्टी की ओर से सावधान महारैली का आयोजन गांधी मैदान में किया गया है. यूपी से यात्रा शुरू हुई जो पटना में पहुंच गई है. इस दौरान ओपी राजभर (OP Rajbhar) ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत की है. गुरुवार को बातचीत के दौरान ओपी राजभर ने लालू यादव (Lalu Yadav) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोला.

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि पूरे देश में फ्री शिक्षा का नियम लागू होना चाहिए. फ्री स्वास्थ्य व्यवस्था का सिस्टम लागू होना चाहिए. उद्योगपति बैंक से लोन लेकर फरार हो जाते हैं. उनको डिफॉल्टर घोषित कर दिया जाता है. लोन माफ कर दिया जाता है, लेकिन कोई गरीब बिजली बिल नहीं दे पाता है तो उसका बिजली कनेक्शन काट दिया जाता है. गरीबों का बिजली बिल माफ करना चाहिए.

'अति पिछड़ों, दलितों को बेवकूफ बनाया गया'

लालू और नीतीश की सरकार पर हमला करते हुए ओपी राजभर ने कहा कि बिहार सरकार ने जातीय जनगणना, 20 लाख नौकरी देने का वादा किया था लेकिन वादा पूरा नहीं किया. पिछले 30 साल से बिहार में लालू नीतीश की सरकार है. इन लोगों ने अति पिछड़ों, दलितों को बेवकूफ बनाने का काम किया. सिर्फ उनसे वोट लेते रहे. नीतीश दो मुंह वाले सांप हैं.

ओपी राजभर ने कहा कि नीतीश बोलते थे मिट्टी में मिल जाएंगे बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे. फिर कहते थे कि घर बैठना पसंद करेंगे आरजेडी से गठबंधन नहीं करेंगे, लेकिन दोनों के साथ सरकार बनाई. लालू नीतीश ने कितने राजभर, लोहार कुम्हार को मंत्री बनाया? इन लोगों के लिए क्या किया बताएं. सिर्फ इनको ठगने का काम किया.

बिहार में जंगलराज: ओपी राजभर

आगे ओपी राजभर ने महागठबंधन सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में जंगलराज आ गया है. अपराधियों को संरक्षण दिया जाता है. बेगूसराय, बेतिया में कई किलोमीटर तक अपराधी फायरिंग कर लोगों को गोली मारते रहे. एनडीए सरकार में तो यह सब नहीं होता था. उन्होंने कहा कि अभी हम अपनी पार्टी से गरीबों, वंचितों को जोड़ने में लगे हैं. पार्टी को मजबूत करेंगे. पटना का गांधी मैदान बहुत बड़ा मैदान है. हम रैली कर रहे हैं इसलिए कई दल यहां डरे हुए हैं. बिहार में अपने संगठन को मजबूत करेंगे. यूपी और बिहार को मिलाकर सभी 120 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगे. गठबंधन में रहकर लड़ेंगे. समय पर पत्ता खोलेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सवाल ऐसा कि सुनकर भागते नजर आए ललन सिंह, मोकामा पहुंचे थे लेकिन नहीं दे पाए जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Why Cockroaches Come Out At Night: रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
रात में ही किचन में क्यों निकलते हैं सबसे ज्यादा कॉकरोच? जानिए वजह और भगाने के आसान उपाय
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले, प्रति एकड़ 4000 देगी सरकार
Embed widget