एक्सप्लोरर

बिहार सरकार का अधिकारियों को निर्देश, ‘निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी पाकिस्तानी यहां न रहे', किनका वीजा नहीं होगा रद्द?

Pahalgam Terror Attack: केंद्र सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को दिए 14 श्रेणियों के वीजा रद्द कर दिए हैं, जिनमें व्यापार, सम्मेलन, आगंतुक और तीर्थयात्री शामिल हैं.

Bihar News: बिहार सरकार ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक केंद्र द्वारा निर्धारित समय सीमा के बाद राज्य में न रहे. यह निर्देश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन करने के बाद आया है, जिसमें उन्होंने उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी देश छोड़ने की निर्धारित समय सीमा से अधिक भारत में न रहे.

सरकार ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को दिए गए 14 श्रेणियों के वीजा रद्द कर दिए हैं, जिनमें व्यापार, सम्मेलन, आगंतुक और तीर्थयात्री शामिल हैं. इन वीजा की समयसीमा अधिकतम 29 अप्रैल को समाप्त हो रही हैं.

‘पटना में रहने वाली सभी पाकिस्तानी महिलाएं हैं’
राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में, राज्य गृह विभाग द्वारा जिला मजिस्ट्रेटों/एसएसपी/एसपी सहित जिलों के सभी संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि केंद्र के निर्णय को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए. पटना पुलिस ने एक बयान में कहा कि शहर में रहने वाले सभी पाकिस्तानी महिलाएं हैं.

‘एक पाकिस्तानी महिला के खिलाफ मामला दर्ज’
उसने कहा, “24 पाकिस्तानी महिलाएं एलटीवी (दीर्घकालिक वीजा) पर रह रही हैं, जबकि तीन ने भारतीय नागरिकता लेने के लिए अपना पासपोर्ट सौंप दिया है. पटना पुलिस ने एक पाकिस्तानी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसके खिलाफ यहां मुकदमा चल रहा है.

पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को दिए जाने वाले समूह तीर्थयात्री वीजा वालों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ना होगा. इसके अलावा जिनके पास मेडिकल वीजा है उन्हें 29 अप्रैल तक देश छोड़ना होगा. गृह मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को नया वीजा जारी नहीं किया जाएगा.

किनका वीजा नहीं होगा रद्द?
वहीं बिहार सरकार के गृह विभाग ने 16 तरह की वीजा लिस्ट जारी करते हुए सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिए है कि 2 प्रकार के वीजा रद्द नहीं होंगे वहीं चिकित्सा वीजा को बिहार सरकार ने दो दिनों की राहत दी है. शेष 13 तरह के वीजा प्राप्त पाकिस्तानियों का वीजा 27 अप्रैल तक निरस्त करने का निर्देश दिया गया है.

बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी की गई लिस्ट के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वर्तमान वैध वीजा में भारतीय मूल की वे महिलाएं जो पाकिस्तान की नागरिकता रखती हैं, जिन्होंने इन देशों के पुरूष से शादी की है और फिर वो विधवा हो जाने पर या फिर तलाक की स्थिति में लॉन्ग टर्म वीजा के जरिए भारत रह रही हैं जिसे दीर्घकालिक वीजा (LTV) कहा जाता है उसे और  आधिकारिक वीजा को रद्द नहीं करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा जो पाकिस्तानी नागरिक इलाज के लिए बिहार में है उन्हें दो दिनों की राहत मिली है. उनका चिकित्सा वीजा 29 अप्रैल 2025 तक वैध रहेगा. 

यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले पर बिहार से कड़ा संदेश, मंत्री प्रेम कुमार बोले- 'गोली से उड़ा दिया जाएगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के परिवार से मिलकर चिराग पासवान ने क्या बात की? पिता ने बताया- '3-4 दिन के अंदर…'
भरत तिवारी के परिवार से मिलकर चिराग पासवान ने क्या बात की? पिता ने बताया- '3-4 दिन के अंदर…'
'चिराग जो करते हैं हम भी करेंगे?', भरत तिवारी के यहां गए केंद्रीय मंत्री तो भड़के जीतन राम मांझी
'चिराग जो करते हैं हम भी करेंगे?', भरत तिवारी के यहां गए केंद्रीय मंत्री तो भड़के जीतन राम मांझी
राम मंदिर मामला: कपिल सिब्बल के बयान पर चिराग पासवान का पलटवार, 'जो लोग इसमें…'
राम मंदिर मामला: कपिल सिब्बल के बयान पर चिराग पासवान का पलटवार, 'जो लोग इसमें…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से कौन होगा प्रत्याशी? रेस में ये 3 बड़े चेहरे, नितिन नवीन लेंगे फैसला!
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से कौन होगा प्रत्याशी? रेस में ये 3 बड़े चेहरे, नितिन नवीन लेंगे फैसला!

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
Water Park Safety Tips: वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
Embed widget