एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले पर बिहार से कड़ा संदेश, मंत्री प्रेम कुमार बोले- 'गोली से उड़ा दिया जाएगा'

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि जघन्य अपराध करने वालों को चुन-चुनकर मौत के घाट उतारा जाएगा. सर्जिकल स्ट्राइक की तरह इस बार भी आतंकियों को करारा जवाब मिलेगा.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में हाल ही में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर बिहार के राजनीतिक गलियारों से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. राज्य के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने समस्तीपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए इस घटना को "जघन्य अपराध" करार दिया और साफ कहा कि ऐसे लोगों को "चुन-चुनकर मौत के घाट उतार दिया जाएगा.  प्रेम कुमार ने कहा कि जिस तरह पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया था, उसी तरह इस बार भी आतंकियों को करारा जवाब मिलेगा.

‘एक भी आतंकी नहीं बचेगा’
मंत्री ने कहा कि कश्मीर में शांति बहाल हो चुकी थी, लेकिन पाकिस्तान के इशारे पर दोबारा अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है. एक भी आतंकी नहीं बचेगा. जहां भी छिपे होंगे, उन्हें गोली से उड़ा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और लगातार बैठकों का दौर जारी है और सर्वदलीय बैठक भी की गई है. जल्द ही इसके परिणाम सामने आएंगे. 

'अब पानी सिर से ऊपर' जा चुका है’
इसी मुद्दे पर बिहार के राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान ने भी कड़ा बयान दिया. कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड के बघिनी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राज्यपाल ने कहा, "यह मानवता के खिलाफ अपराध है और यह हमारे साथ पहली बार नहीं हो रहा. कई दशकों से यह सिलसिला चला आ रहा है. इस वक्त देश में एक ऐसा माहौल बन चुका है कि 'अब पानी सिर से ऊपर' जा चुका है. उन्होंने कहा, "अब वक्त है कि हम प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को यह अहसास दिलाएं कि हम सब उनके साथ खड़े हैं. इसका अंत होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि ज्ञान, शांति और करुणा की भूमि बोधगया में भी आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति और विश्व में अमन-चैन की कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना आयोजित की गई. महाबोधि महाविहार के पवित्र परिसर में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में बौद्ध परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार, दीप प्रज्वलन और ध्यान का आयोजन हुआ, जिसने पूरे वातावरण को शांति और करुणा से भर दिया.

यह भी पढ़ें: 'मेरा बेटा मरा है, उसका भी मारेंगे', सुपौल में युवक की मौत के बाद भारी हंगामा, एंबुलेंस रोकी, सड़क जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget