एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा चुनाव में किन 2 दलों के बीच होगा मुकाबला? प्रशांत किशोर बोले- 'जन सुराज और...'

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में एक बड़ा जनमानस करीब-करीब 100 प्रतिशत लोग चाहे वो आरजेडी, बीजेपी, जेडीयू या किसी के समर्थक हैं, हर व्यक्ति बिहार में बदलाव चाहता है.

Prashant Kishor News: 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रशांत किशोर मैदान में जोरदार तरीके से उतर चुके हैं. जन सुराज को वह पार्टी में तब्दील करेंगे. इसके बाद पार्टी से जुड़े नेता 2025 में चुनाव लड़ेंगे. बिहार में मौजूदा वक्त की बात करें तो एनडीए की सरकार है. मुख्य रूप से विपक्ष में आरजेडी है. ऐसे में 2025 के चुनाव में प्रशांत किशोर का मुकाबला किससे होगा इस पर उन्होंने बड़ा बयान दिया है. अपनी पार्टी को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि कोई चैलेंज नहीं है. सवालिया लहजे में कहा कि जन बल के आगे कौन बल है? उन्होंने कहा कि लड़ाई जन सुराज और एनडीए के बीच होगी यह साफ है. 

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, "एनडीए में तो एक टायर नीतीश कुमार हैं जो पहले से पंक्चर हैं. दो-चार स्टेपनी है (छोटे-मोटे दल) उनकी वैल्यू नहीं है. भाजपा अकेले कितना खींचेगी? आरजेडी से कोई मुकाबला नहीं है." पीके ने आगे कहा कि आरजेडी अपने दम पर 1995 में जीती थी. उसके बाद कांग्रेस की स्टेपनी पर चल रही है. आरजेडी को 2010 में 22 सीट आई थी. पिछली बार चिराग पासवान खड़े नहीं होते तो फिर आरजेडी को 30-32 सीट आती. 

'मुसलमान आरजेडी के तेल...'

इस दौरान जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आरजेडी पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि आरजेडी का जो सपोर्ट है वह मुसलमानों का वोट है. सबसे ज्यादा ठगा और डराया गया मुसलमानों को ही है. लालटेन में केरोसिन तेल निकल जाएगा तो कब तक जलेगा? मुसलमान आरजेडी के तेल हैं. वो लोग भी अब समझ गए हैं घात करने वाली आरजेडी ही है. वो लोग अब जन सुराज से जुड़ रहे हैं. बीजेपी की बी टीम पर पीके ने कहा कि थोड़े दिन में ए टीम माना जाएगा. फिर पता चलेगा कि कोई टीम ही नहीं बची.

पीके ने कहा- बिहार में बदलाव चाहता है व्यक्ति

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में एक बड़ा जनमानस करीब-करीब 100 प्रतिशत लोग चाहे वो आरजेडी, बीजेपी, जेडीयू या किसी के समर्थक हैं, हर व्यक्ति बिहार में बदलाव चाहता है. विकल्प चाहता है. जन सुराज को देखता है कि मौका है जब नया विकल्प बनाया जा सकता है. लोग मुक्ति पाना चाहते हैं. हजारों की संख्या में लोग जन सुराज से हर दिन जुड़ रहे हैं.

नीतीश कुमार की पार्टी सवाल कर रही है कि आपके पास पैसा कहां से आ रहा है? कैसे चुनाव लड़ाएंगे? इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार का अब राजनीतिक जीवन का अंतिम दौर है. जो लोग सवाल कर रहे हैं उनको हर दिन हम जवाब दे रहे हैं. 2014 में जब उनकी नाव डूब गई थी, नीतीश कुमार राजनीतिक भगोड़े के तौर पर मुख्यमंत्री का पद छोड़कर भाग गए थे. राजनीति से संन्यास लेने की सोच रहे थे तो उनके नेता मेरे पास आए थे मदद के लिए. उस समय में अगर मैं नहीं मदद करता तो कहां रहते नीतीश कुमार और कहां रहती जेडीयू. 

यह भी पढ़ें- Bangladesh Crisis: 'मुसलमानों से नफरत तो शेख हसीना से इतना...', बांग्लादेश संकट के बीच PM मोदी से पप्पू यादव का सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget