एक्सप्लोरर

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर एक्जिट पोल पर लगी रोक, निर्वाचन आयोग का ऑर्डर जारी

Bihar Elections 2025 Exit Polls: ये नियम सिर्फ बिहार विधान सभा के चुनावों तक ही नहीं, बल्कि अन्य 7 राज्यों में होने वाले 8 उपनिर्वाचनों पर भी लागू होंगे. पढ़िए निर्वाचन आयोग ने क्या कुछ कहा है.

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है. इसमें एक्जिट पोल से जुड़ी नियमावली स्पष्ट की गई है. इसका मकसद मतदान के दौरान जनता की सोच और मतदान के परिणामों को प्रभावित किए बिना निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराना है.

6 नवंबर से लेकर 11 नवंबर तक प्रतिबंध

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत 6 नवंबर को सुबह 7 बजे से लेकर 11 नवंबर की शाम 6:30 बजे तक किसी भी तरह के एक्जिट पोल आयोजित करना या उसके नतीजे मीडिया में प्रकाशित करना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. इसका मतलब यह है कि इस दौरान कोई भी समाचार चैनल, अखबार या वेबसाइट मतदाताओं के मतदान के आधार पर भविष्यवाणी नहीं दिखा सकते. 

ये नियम सिर्फ बिहार विधान सभा के चुनावों तक ही नहीं, बल्कि अन्य 7 राज्यों में होने वाले 8 उपनिर्वाचनों पर भी लागू होंगे. इसके अलावा अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि मतदान की समाप्ति के समय से 48 घंटे की अवधि के दौरान किसी भी ओपिनियन पोल या अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दिखाना निषेध है. यह नियम सभी मीडिया हाउस और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लागू है.

क्यों बनाया गया है यह नियम?

आसान भाषा में कहें तो चुनाव के दौरान और मतदान खत्म होने के बाद 48 घंटे तक कोई भी चैनल, अखबार या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मतदाताओं के मतदान के आधार पर नतीजे दिखाने या फैलाने का काम नहीं कर सकता. आयोग का कहना है कि चुनाव से पहले या दौरान किसी भी तरह की भविष्यवाणी या परिणाम का प्रचार मतदाताओं की राय को प्रभावित कर सकता है, इसलिए इस तरह का सख्त नियम बनाया गया है.

निर्वाचन आयोग के इस अधिसूचना का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से अपने मत का प्रयोग कर सके. इसे ध्यान में रखते हुए सभी मीडिया चैनलों के लिए इन नियमों का पालन करना अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें- ललन सिंह और सम्राट चौधरी के रोड शो पर कार्रवाई, आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, आने वाले समय में…', अगले CM पर बिहार BJP का बड़ा बयान
'अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, आने वाले समय में…', अगले CM पर बिहार BJP का बड़ा बयान
Nawada News: नवादा में हाथियों के झुंड का तांडव, कुचलकर एक युवक को मारा, 3 भैसों की भी मौत
नवादा में हाथियों के झुंड का तांडव, कुचलकर एक युवक को मारा, 3 भैसों की भी मौत
बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी, अब धान-गेहूं के बाद मसूर में भी मिलेगी MSP, केंद्र ने दी मंजूरी
बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी, अब धान-गेहूं के बाद मसूर में भी मिलेगी MSP
गिरधारी यादव पर JDU ने लिया ऐक्शन तो RJD की आई पहली प्रतिक्रिया, 'उनका लड़का अगर…'
गिरधारी यादव पर JDU ने लिया ऐक्शन तो RJD की आई पहली प्रतिक्रिया, 'उनका लड़का अगर…'

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत... पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट
होर्मुज पर ईरान ने दी बड़ी राहत... पर लगा दी ये शर्तें, मिडिल ईस्ट में फंसे तेल-गैस के 20 भारतीय जहाजों पर भी बड़ा अपडेट
Amritpal Singh News: सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
सांसदी जाने से एक कदम दूर हैं अमृतपाल सिंह! कारण सहित मांगनी होगी माफी नहीं तो...
बदल गया कांग्रेस का नया पता, 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
बदल गया कांग्रेस का नया पता, 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का आदेश, जानें क्या होगा नया एड्रेस
IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, फ्रेंचाइजी ने इस दिग्गज को दिया सम्मान
IPL 2026 से पहले KKR ने हमेशा के लिए अमर कर दिया ये जर्सी नंबर, इस दिग्गज को दिया सम्मान
यूट्यूबर अरमान मलिक को हुआ चौथा बेटा, शेयर की बच्चे की पहली फोटो, नाम भी किया रिवील
यूट्यूबर अरमान मलिक को हुआ चौथा बेटा, शेयर की बच्चे की पहली फोटो, नाम भी किया रिवील
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
UP Board: यूपी बोर्ड का नया कैलेंडर जारी, 1 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, पूरे साल का शेड्यूल तय
यूपी बोर्ड का नया कैलेंडर जारी, 1 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, पूरे साल का शेड्यूल तय
Walking Speed And Health: आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
आप भी चलते हैं धीमें तो समझ लीजिए आपका दिल दे रहा यह खतरनाक संकेत, तुरंत हो जाएं अलर्ट
Embed widget