एक्सप्लोरर

ED Action: लालू प्रसाद के करीबी सुभाष यादव के कई ठिकानों पर ईडी ने की छापेमारी, बालू कारोबार से जुड़ा है मामला

Bihar News: बालू कारोबारी सुभाष यादव के ठिकानों पर ईडी ने तीसरी बार कार्रवाई की है. सुभाष यादव आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते हैं.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के करीबी सुभाष यादव के आवास पर ईडी (ED) की टीम शनिवार को छापेमारी करने पहुंची है. सुभाष यादव (Subhash Yadav) के यहां ईडी ने तीसरी बार छापेमारी की है. ढाई साल पूर्व भी उनके आवास पर ईडी ने छापेमारी की थी. बालू कारोबार से संबंधित मामले में ईडी कार्रवाई कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार करीब आधा दर्जन ठिकाने पर सर्च ऑपरेशन चल रही है.

पटना के दानापुर अंतर्गत सगुना मोड़, तकिया स्थित आवास, नारियल घाट स्थित बिस्कुट फैक्ट्री पर भी ईडी की छापेमारी चल रही है. अलग-अलग जगहों पर ईडी की छापेमारी जारी है. पानी फैक्ट्री मलछीया देवी अपार्टमेंट, शाहपुर ऑफिस सहित दियर में अहले सुबह से छापेमारी जारी है.

सुभाष यादव पर कई मामले हैं दर्ज

बता दें कि सुभाष यादव की ख्याति बालू माफिया से है. पटना जिले के अधिकांश थानों में अवैध लाल बालू से जुड़े मामले में सुभाष यादव  पर एफआईआर दर्ज है. 2018 में आयकर विभाग की टीम ने सुभाष यादव के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसके बाद 2019 में लालू प्रसाद यादव ने चतरा लोकसभा से सुभाष यादव को आरजेडी के टिकट से प्रत्याशी बनाया था. हालांकि सुभाष यादव की हार हुई थी. ईडी ने 2022 में भी सुभाष यादव के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. 

वहीं, 2017 में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सुभाष यादव और राबड़ी देवी पर  ब्लैकमनी को सफेद करने का आरोप लगाया था और कई तथ्य भी दिए थे, जिसमें सुभाष यादव द्वारा राबड़ी देवी को कौड़ी के भाव में जमीन देने का भी आरोप लगाया था.

विनोद जायसवाल पर आईटी ने की थी छापेमारी

गौरतलब है कि इससे पहले आरजेडी के कई नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी हो चुकी है. कल शुक्रवार को आरजेडी के विधान पार्षद विनोद जायसवाल के कदमकुआं स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की थी. विनोद जायसवाल शराब के धंधे से जुड़े हुए हैं. झारखंड और  पश्चिम बंगाल में उनका बड़े पैमाने पर शराब कारोबार चलता है. आयकर विभाग की टीम ने शराब फैक्ट्री की जांच मामले में कल कार्रवाई की थी, जिसमें टैक्स चोरी की बात सामने आई थी. आज लालू के बेहद करीबी माने जाने वाले बालू माफिया सुभाष यादव के ठिकाने पर छापेमारी चल रही है.

ये भी पढ़ें: Gopal Mandal: '24 घंटा अपने पास रखता हूं रिवाल्वर, अगर कोई आया तो...', JDU MLA गोपाल मंडल ने दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget