एक्सप्लोरर

ED Raid: 'घर में एक गर्भवती बहू है...', तेजस्वी यादव के घर ईडी की छापेमारी पर बोलीं बहन रोहिणी आचार्य

Rohini Acharya Statement: लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य अपनी बेबाक बात के लिए भी जानी जाती हैं. शुक्रवार को एक बार फिर ईडी की कार्रवाई पर उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

पटना: जमीन के बदले नौकरी (Land for Job Scam) देने के मामले को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) के करीबियों के यहां शुक्रवार को ईडी (ED) की छापेमारी चल रही है. इस कार्रवाई को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है. आरजेडी (RJD) केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोल रही है. वहीं, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने शुक्रवार को कई ट्वीट कर इशारों-इशारों में केंद्र सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई. उन्होंने गर्भवती बहू और छोटे-छोटे बच्चे को टॉर्चर करने की बात कही. साथ ही कंस कांड को याद दिलाते हुए कहा कि तुमलोगों का भी वक्त नजदीक है.

'तुमलोग और कितना गिरोगे'

रोहिणी आचार्य ने एक ट्वीट में लिखा- "कंस ने भी गर्भवती माता का अपमान किया था फिर क्या हुआ कंश का याद तो होगा ही? तुमलोगों का भी वक्त नजदीक है." रोहिणी ने कई और ट्वीट किए हैं. लिखा- "तुमलोग और कितना गिरोगे. समय बलवान होता है. पंद्रह साल पुराना बंद केस को खोलकर दंगाई, बेटी जलाओ पार्टी, भगोड़े, तड़ीपार लोग क्या साबित करना चाहते हो? कुछ तो शर्म करो. घर में एक गर्भवती बहू है. बहनों के छोटे-छोटे बच्चे हैं. उन्हें टॉर्चर करने का पाप तो तुमलोगों को लगेगा ही. नहीं झुका लालू-राबड़ी परिवार. तुम लोगों के इस अन्याय का जवाब वक्त आने पर मिलेगा. अब यह सब बर्दाश्त से बाहर है."

लालू यादव के करीबियों के यहां ईडी की कार्रवाई

बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबियों पर पटना समेत दिल्ली के कई ठिकानों पर शुक्रवार को ईडी की छापेमारी चल रही है. वहीं, राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ स्थित आरजेडी के पूर्व विधायक अबु दोजाना के आवास पर शुक्रवार की सुबह ईडी की टीम पहुंची. अबु दोजाना लालू परिवार के करीबी हैं. पटना में बन रहे मॉल को अबु दोजाना की कंपनी ही बनवा रही थी. ईडी के सूत्रों के अनुसार पटना से दिल्ली तक कुल 15 ठिकानों पर यह छापेमारी चल रही है.

ये भी पढ़ें: ‘बिहार में सरकार जाने की टीस निकाल रही BJP’, RJD नेता बोले- गर्भवती पत्नी से मिलने दिल्ली गए तेजस्वी, उधर ED ने घेर लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget