एक्सप्लोरर

पटना में दुर्गा पूजा पर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, घर से निकलने से पहले जान लें रूट, पार्किंग की जगह भी देखें

अशोक राजपथ पर दानापुर से ही बड़ी गाड़ियों की एंट्री बंद है. बड़ी गाड़ियों का परिचालन दानापुर कैंट से सगुना मोड़ होते हुए खगौल के रास्ते दानापुर स्टेशन की तरफ जाना होगा.

पटनाः राजधानी पटना में 12 से 15 अक्टूबर तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. दुर्गा पूजा को देखते हुए पटना के कई इलाकों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है तो वहीं छोटे वाहनों के भी आने-जाने के लिए रूट तय किए गए हैं. इसलिए अगर आप घर से आज निकल रहे हैं तो जान लें कि शहर में कहां पार्किंग की व्यवस्था की गई है और किस रूट से आने-जाने की अनुमति दी गई है.

सबसे पहले तो जान लें कि मालवाहक और पैसेंजर गाड़ियों के पटना नगर निगम के क्षेत्र में आने-जाने पर पूरी तरह से रोक है. पटना के एसपी वर्मा रोड को नो पार्किंग जोन बना दिया गया है. वहीं, कोतवाली थाना के पूरब टाइटन वाच मोड़ से सिन्हा लाइब्रेरी मोड़ व छज्जूबाग तक के इलाके को भी नो पार्किंग जोन में शामिल कर दिया गया है. पटना म्यूजियम के चारों तरफ के रास्ते और बुद्धमार्ग में कोतवाली से पटना म्यूजियम तक के रूट को फ्री रखा गया है. इधर, किसी प्रकार की गाड़ियों को पार्क नहीं करना है.

बिहटा की तरफ जाने वाली गाड़ियां नेउरा होते हुए जाएंगी

वहीं, अशोक राजपथ पर दानापुर से ही बड़ी गाड़ियों की एंट्री बंद है. बड़ी गाड़ियों का परिचालन दानापुर कैंट से सगुना मोड़ होते हुए खगौल के रास्ते दानापुर स्टेशन की तरफ जाना होगा. दानापुर स्टेशन से बिहटा की तरफ जाने वाली गाड़ियां नेउरा होते हुए बिहटा-आरा की तरफ जाएंगी. सगुना मोड़ (पश्चिम) से एयरपोर्ट जाने वाले छोटी गाड़ियां बेली रोड पर रूकनपुरा, राजाबाजार ओवरब्रीज के नीचे जगदेव पथ से बीएमपी होते हुए जाएंगी, जबकि सगुना मोड़ से पूरब हड़ताली मोड़ व आयकर गोलंबर की ओर जाने वाली छोटी गाड़ियों को सगुना मोड़ से रूकनपुरा और वहां से राजा बाजार फ्लाईओवर (ऊपर) से जाना होगा.

राजीव नगर-दीघा से हड़ताली चौक जाने वाले छोटी गाड़ियों को आशियाना-दीघा रोड से राजीव नगर नाला के सटे रोड से केसरी नगर होते हुए राजीव नगर आरओबी के नीचे से अटल पथ होते हुए जाना होगा. विकल्प के तौर पर आशियाना दीघा रोड से रामनगरी मोड़ व फ्रेंड्स कॉलोनी रोड से एजी कॉलोनी रोड से आईजीआईएमएस के बगल से जेडी वीमेंस कॉलेज होते हुए बेली रोड से पूरब हड़ताली मोड़ की ओर गाड़ियां जा सकेंगी.

बेली रोड पर हड़ताली चौक से पटना जंक्शन, पुरानी और न्यू बाईपास जाने के लिए छोटी गाड़ियों को इनकम टैक्स गोलंबर से वीरचंद पटेल पथ, आर ब्लॉक, जीपीओ, चिरैयाटाड़ पुल या करबिगहिया होते हुए जाना होगा. बेली रोड पर पश्चिम से गांधी मैदान की ओर जाने वाली छोटी छोटी गाड़ियों का परिचालन वोल्टास मोड़ विद्यापति मार्ग व आर्ट्स कॉलेज, लेडी स्टीफेन्सन हॉल और छज्जूबाग के रास्ते होगा. गांधी मैदान से बेली रोड जाने के लिए छोटी व प्राइवेट गाड़ियां छज्जुबाग रोड से सिन्हा लाइब्रेरी रोड से उदयगिरी अपार्टमेंट और वहां से कोतवाली टी होते हुए जाएंगी.

भट्टाचार्या चौराहा, पटना जंक्शन और स्वामीनंदन तिराहा की ओर से डाकबंगला की तरफ सभी प्रकार के गाड़ियों के परिचालन पर रोक रहेगी. पटना जंक्शन से गांधी मैदान जाने वाले छोटी गाड़ियां गोरियाटोली चौक से एक्जीविशन रोड होते हुए जा सकेंगी. इसी रूट से वापसी भी होना होगा. अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से एनआईटी मोड़ तक छोटी गाड़ियों का परिचालन दोनों तरफ से होगा. गांधी चौक से गायघाट तक छोटी गाड़ियां केवल पश्चिम से पूरब की ओर जाएंगी. पूरब से पश्चिम की ओर आने वाली छोटी गाड़ियों को गायघाट चौराहा से दक्षिण बिस्कोमान गोलंबर, कुम्हरार से पुरानी बाईपास होते हुए जा सकेंगी.

यहां कर सकेंगे गाड़ी पार्क

  • वीरचंद पटेल पथ, (सर्विस लेन में).
  • बुद्धा स्मृति पार्क से दक्षिण व बुद्धा स्मृति पार्क में बने पार्किंग स्थल.
  • फ्रेजर रोड में डॉ. सीपी ठाकुर के आवास से स्वामीनंदन तिराहा तक और आकाशवाणी से जेपी गोलंबर तक.
  • सिन्हा लाइब्रेरी मोड़ से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में जाने वाले मार्ग (केवल टू व्हीलर के लिए).
  • फ्रेजर रोड में जीवन बीमा निगम कार्यालय से बाटा मोड़ तक.
  • पटना साहिब रेलवे स्टेशन के सामने.
  • पटना सिटी में मालसलामी थाना के सामने पीडब्ल्यूडी गोदाम.
  • मालसलामी थाना के पास रेलवे लाइन के उत्तर तरफ.
  • बुद्ध स्मृति पार्क के पूरब, फ्रेजर रोड पर.
  • जीपीओ गोलंबर से आर ब्लॉक चौराहा तक आरओबी के नीचे.
  • चौक के पास (पटना सिटी) सिटी स्कूल.
  • मंगल तालाब के चारों तरफ.
  • पटना साइंस कॉलेज और पटना कॉलेज का मैदान.


यह भी पढ़ें- 

बिहारः मुजफ्फरपुर में 3 करोड़ का सोना मिला, गाड़ी पर लिखा था PRESS ताकि शक ना हो, विदेश से कनेक्शन

Bihar News: गोपालगंज की छात्रा को अगवा कर रोहतक में बेचा, चंगुल से भागने के दौरान ट्रेन के नीचे आई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, 'मैं समझ रही थी कि मेरे…'
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, बांकीपुर से नामांकन के बाद पुलिस ने पकड़ा
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'
बंटी यादव की हत्या पर रोहिणी आचार्य का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, 'सम्राट सरकार का इकबाल खत्म'

वीडियोज

Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget