एक्सप्लोरर

Bihar Crime: नशे में धुत पति ने पत्नी और तीन महीने के बेटे को चाकू से गोदा, फिर खिड़की से कूदकर हो गया फरार

आरोपी के पिता ने अपने ही बेटे को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. घटना के बाद खरीक थाना पुलिस मामला दर्ज कर हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

भागलपुर: शराबबंदी वाले बिहार में नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी और तीन महीने के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. घटना प्रदेश के भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया की है, जहां कठेला खरीक में नशे में धुत पति ने पहले पत्नी देवता कुमारी को चाकू से गोद दिया. फिर तीन माह के अपने मासूम बेटे अमरजीत को भी चाकू मार दिया. इधर, महिला व बच्चे की चीख सुन जब घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो शराबी धीरज खिड़की से कूद कर भाग गया.

तीन साल पहले हुई थी शादी

परिजनों ने घायल महिला और बच्चे को आनन फानन नवगछिया अनुमंडल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां महिला की मौत हो गई. वहीं, बच्चे की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल रेफर कर दिया गया है. लेकिन इलाज के दौरान आज बच्चे की भी मौत हो गई. महिला की शादी धीरज से तीन साल पहले हुई थी. वहीं, काफी मन्नत के बाद तीन माह पहले बच्चा हुआ था. लेकिन धीरज कुछ भी काम नहीं करता था और उसकी संगति नशेड़ियों के साथ हो गई थी.

Bihar Politics: रात के अंधेरे में मनाने पहुंचे DM-SSP तो 'पिघले' मंत्री जीवेश मिश्रा, अपने ही आरोपों से पलटे, जानें क्या कहा

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

इस कारण वह लगातार नशा करता था. इसी क्रम में गुरुवार को उसने पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी. मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, आरोपी के पिता ने अपने ही बेटे को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. उनका कहना है कि उनका बेटा कुछ दिनों से शराब का सेवन कर रहा था. इसी क्रम में वो गुरुवार की देर रात घर लौटा और अपने रूम में गया. वहां किस बात को लेकर कहासुनी हुई, उसकी उन्हें जानकारी नहीं है. लेकिन उसी क्रम में उनसे पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी. घटना के बाद खरीक थाना पुलिस मामला दर्ज कर हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें -

विधानसभा में गूंजी दिनकर की कविता, मंत्री जीवेश मिश्रा ने इस अंदाज में अधिकारियों को माफ करने का किया एलान

Bihar Politics: पप्पू यादव ने नीतीश सरकार को दी चेतावनी, कहा- जल्द किसानों की परेशानी का करें हल, वरना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget