एक्सप्लोरर

आज पटना में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PMCH के शताब्दी समारोह में होंगी शामिल, शहर में सुरक्षा-व्यवस्था टाइट

Droupadi Murmu Bihar Visit: आज पीएमसीएच का 100 साल पूरा हो रहा है और इसको लेकर बापू सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करीब सवा घंटा समय देंगी.

Patna News: राजधानी पटना में आज सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी रहेगी. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) आज (25 फरवरी) पटना आ रहीं हैं. बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच (PMCH) का शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है जिसमें वे शामिल होंगी. आज पीएमसीएच का 100 साल पूरा हो रहा है और इसको लेकर बापू सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. दोपहर 12.15 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी. 

जानकारी के अनुसार, इस शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करीब सवा घंटा समय देंगी. 11.30 बजे के करीब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगी. यहां से सड़क मार्ग से वे गांधी मैदान स्थित बापू सभागार पहुंचेंगी. आज रात्रि में वे पटना में रुकेंगी और फिर कल (बुधवार) सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

राष्ट्रपति को लेकर शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा

राष्ट्रपति के पटना दौरे को लेकर एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान, जेपी गंगा पथ, अटल पथ समेत शहर के कई इलाकों में कड़ी सुरक्षा रहेगी. कई जगह रास्तों में बैरिकेडिंग की गई है. राष्ट्रपति का पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर जाने का भी कार्यक्रम संभावित है. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर आज शहर के ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया गया है.

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी लेंगे कार्यक्रम में हिस्सा

दूसरी ओर पीएमसीएच के शताब्दी समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी हिस्सा लेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बिहार के दो दिवसीय दौरे पर बीते सोमवार को गया पहुंचे. गया हवाई अड्डा पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. नड्डा ने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने बताया कि वह निजी यात्रा पर गया आए हैं. बता दें कि पीएमसीएच के इस समारोह में दुनिया भर से बड़ी संख्या में डॉक्टर शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: पीएम के लाडले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को RJD ने किया आगाह, BJP-JDU ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा
दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा
BPSC ने रद्द की 1711 पदों पर भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका
BPSC ने रद्द की 1711 पदों पर भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका
दिल्ली रैली से पहले गरजे तेजस्वी, PM मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली रैली से पहले गरजे तेजस्वी, PM मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप
अनंत सिंह की विधायकी अभी नहीं जाएगी! स्पीकर के बयान से मिले संकेत
अनंत सिंह की विधायकी अभी नहीं जाएगी! स्पीकर के बयान से मिले संकेत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget