एक्सप्लोरर

बिहार के आरा में डबल मर्डर, एक लीटर दूध के विवाद में 2 लोगों की हत्या

Double Murder: एसपी राज ने बताया कि सेमरा और बिंदगांवा के बीच दूध को लेकर विवाद हुआ था. आपस में उलझने के बाद गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया

Double Murder In Arrah: बिहार के आरा में रविवार कि सुबह एक लीटर दूध के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्या के प्रतिशोध में आरोपी पक्ष के भी एक युवक की हत्या कर दी गई. घटना जिले के भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव की है. वही घटना की सूचना मिलने के बाद भोजपुर एसपी राज, एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह, बड़हरा थाना अध्यक्ष समेत अन्य थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

सिर में सामने से मारी गई गोली

मृतकों की पहचान एक पक्ष के बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी रामनिवास राय के 35 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार और दूसरे पक्ष के मृतक बिंदगांवा गांव निवासी स्व. बालबेश्वर सिंह के 21 वर्षीय पुत्र प्रेम सिंह उर्फ बड़का के रूप में हुई है. दोनों युवकों के सिर में सामने से गोली मारी गई है.

वहीं घटना की जानकारी देते हुए मृत युवक धर्मेंद्र के भतीजे विकास ने बताया कि दादा राम निवास दूध बेचने और खरीदने का काम करते है. शनिवार की शाम चाचा धर्मेंद्र अपने पिता जी के साथ बाइक से बिंदगांवा गए दूध देने गए थे, इसी बीच मनीष सिंह अपने कुछ लोगों के साथ आया और कहने लगा कि एक लीटर दूध दो. मेरे पास दूध नहीं है, बाद में ले लेना. इसी को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दिया गया. जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो शनिवार को मारपीट भी की गई. इसके बाद दोनों लोग वापस अपने गांव सेमरा आ गए.

मृतक प्रेम सिंह की मां ने क्या कहा?

वहीं मृतक प्रेम सिंह उर्फ बड़का की मां मुन्नी देवी ने बताया कि उसके बेटे को सुबह जब वो सो रहा था, तभी उसे उठा कर घर से काम के बहाने ले गए. बाद में पता चला कि सेमरा गांव के पास लड़ाई हुई थी, जिसमें मेरे बेटे को गोली लग गई. बाइक से लोग जबरदस्ती मेरे बेटे को ले गए और उधर ले जाकर उसे बंदूक पकड़ा दिए. मेरा बेटा उन लोगों के साथ नहीं जा रहा था. कुछ देर बाद हल्ला हुआ के बड़े को गोली लगा है. पहले से झगड़ा था, जिसकी जानकारी मुझे नहीं थी.

बताया जाता है कि मृतक प्रेम सिंह उर्फ़ बड़क अपने गोतिया के पक्ष में गया हुआ था. तभी दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र के परिवार वालों ने धर्मेंद्र की हत्या के प्रतिशोध में प्रेम सिंह को घेर कर पहले पिटाई की उसके बाद उसके सिर में गोली मार कर हत्या कर दी.

इस मामले में भोजपुर एसपी राज ने बताया कि सेमरा और बिंदगांवा के बीच दूध को लेकर विवाद हुआ था. आपस में उलझने के बाद गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया. इसमें बिंदगांवा गांव के प्रेम सिंह उर्फ बड़का और सेमरा गांव के धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई है. घटनास्थल पर पत्थर में लगे खून को भी सीज किया गया है और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है. घटनास्थल से एक लाइसेंसी राइफल और एक पिस्टल भी बरामद की गई है. इस कांड में जो भी आरोपी शामिल हैं, उनकी गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'बिहार को बदनाम करने में लगे हैं', पटना में RJD और कांग्रेस पर खूब भड़के नित्यानंद राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
नवादा: सकरी नदी बनी जिंदगी का खतरा! रोज जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget