एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार में मकर संक्रांति के दही चूड़ा भोज पर पकेगी 'सियासी खिचड़ी', लालू स्पेशल तैयारी की है खास चर्चा

Makar Sankranti: बिहार की राजनीति में मकर संक्रांति के मौके पर 'लालू भोज' की चर्चा हमेशा रही है. वहीं, इस बार आरजेडी की ओर राबड़ी आवास पर 15 जनवरी को चूड़ा-दही भोज का आयोजन होगा.

पटना: बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन और एनडीए (NDA) में शामिल सभी दल लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर पूरी तरह चुनावी मोड में आ गए हैं. इसे लेकर सभी दल अभी से चुनावी खिचड़ी पकाने लगे हैं. इस स्थिति में अब मकर संक्रांति (Makar Sankranti) को लेकर कई नेताओं द्वारा दही चूड़ा भोज का आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि इसी दही चूड़ा भोज पर प्रदेश में सियासी खिचड़ी भी पकने की तैयारी है. वैसे, मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा के भोज के बहाने सियासत साधना कोई नई बात नहीं है. इस साल भी मकर संक्रांति पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेतागण पटना में भोज का आयोजन कर रहे हैं.

शुक्रवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा के आवास पर दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया. इस आयोजन में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी शामिल हुए. इस भोज में अगर चूड़ा दही परोसा गया तो आगंतुकों ने खिचड़ी का भी स्वाद चखा.

राबड़ी आवास पर लालू यादव कर रहे हैं तैयारी

आरजेडी की ओर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर 15 जनवरी को चूड़ा-दही भोज का आयोजन होगा. आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद स्वयं इस भोज की तैयारी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस मौके पर 10 क्विंटल से अधिक दही और पांच क्विटल चूड़े की व्यवस्था की जा रही है. इसके अलावा चूड़ा-दही भोज में शामिल लोगों को तिलकुट और आलू-गोभी-मटर की सब्जी भी परोसी जाएगी. चूड़ा-दही भोज के लिए राजनीतिक दिग्गजों के साथ-साथ आम कार्यकर्ताओं को भी न्योता दिया जा रहा है.

बीजेपी कार्यालय में भी होगा चूड़ा दही भोज का आयोजन

बीजेपी कार्यालय में भी 15 जनवरी को चूड़ा दही भोज का आयोजन किया जा रहा है. बीजेपी किसान मोर्चा द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है. इस बीच, बीजेपी के नेता और पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने भी 13 जनवरी को चूड़ा दही के भोज का आयोजन किया है. जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन 13 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर दही- चूड़ा के भोज का आयोजन कर रहे हैं.

ये भी पढे़ें: 'हमारे पूर्वजों ने मंदिर के लिए जान दी', गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर हमला, कहा- 'इनका DNA हिंदू विरोधी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget