एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नवादा से शुरू होगी भाकपा माले की 'बिहार बदलो न्याय यात्रा', क्या सूबे में वामपंथ की बहेगी हवा?

Dipankar Bhattacharya News: भाकपा-माले के दीपंकर भट्टाचार्य ने बुधवार से शुरू होने वाली 'बिहार बदलो न्याय यात्रा' की घोषणा की. साथ ही नीतीश कुमार और बीजेपी पर निशाना साधा.

Bihar Politics: नवादा में भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बुधवार को बिहार बदलो न्याय यात्रा की शुरुआत हो रही है. इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में पुल टूट रहा है, बिहार में हत्या हो रही है, बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है, लेकिन बीजेपी के नेता पटना में चंद्रवंशी ललकार सम्मेलन कर रहे हैं सुशासन और विकास की बात कर रहे हैं, लेकिन बिहार में बिल्कुल इसका विपरीत हो रहा है.

निशाने पर रही बीजेपी

बीजेपी पर हमला बोलते हुए दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बहुमत जब जनता ने भारतीय जनता पार्टी से छीन लिया तो भाजपा के पास सिर्फ एक ही एजेंडा है. पूरे देश में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर माहौल खराब करने का, हरियाणा में चुनाव से पहले गौ रक्षा के नाम पर युवक की जान भी गई, पूरे देश में हिंसा का माहौल बन रहा है. पूरे देश में आग लगेगी तो दोनों समुदाय को परेशानी होगी सिर्फ मुसलमानों को नहीं होगी. अभी कई जगह पर चुनाव है और भारतीय जनता पार्टी का एक ही एजेंडा है तो देश में माहौल खराब कर दो और इस एजेंडा पर चुनाव लड़ रहे हैं.

गिरिराज सिंह पर बोला हमला

गिरिराज सिंह की यात्रा पर भाकपा माले नेता ने कहा कि इसे हम भटकाव यात्रा मानते हैं. डबल इंजन की सरकार है जो जनता जवाब मांग रही है वह जवाब नहीं दे रही है. बिहार को भड़काने के लिए शांति, आपसी भाईचारा के माहौल को बिगाड़ने के लिए, अस्थिर करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है. वहीं, आपसी शांति भाईचारा और बिहार में विकास के लिए हम लोग यात्रा निकाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Cyber ​​Fraud: नालंदा में साइबर फ्रॉड नेटवर्क को ऑपरेट करते थे जीजा-साले, पुलिस के एक्शन में खुला पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget