एक्सप्लोरर

Dilip Jaiswal: दिलीप जायसवाल बने बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, सम्राट चौधरी की छुट्टी

Bihar BJP: बिहार बीजेपी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से बीजेपी ने छुट्टी कर दी है. नए प्रदेश अध्यक्ष की भी घोषणा हो गई है.

Dilip Jaiswal: सम्राट चौधरी के बाद अब दिलीप जायसवाल बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बने. दिलीप जायसवाल अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. इसकी घोषणा पार्टी ने कर दी है. बता दें कि एनडीए में सीएम नीतीश के शामिल होने के बाद सम्राट चौधरी को बीजेपी ने डिप्टी सीएम बनाया था. इसके बाद से कहा जा रहा था कि बीजेपी किसी दूसरे को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे सकती है. अब लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी है. इसको लेकर पार्टी ने लेटर भी जारी किया है.

बीजेपी ने जारी किया लेटर

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के तरफ से जारी लेटर में लिखा है कि 'भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने डॉ. दिलीप जायसवाल, सदस्य विधान परिषद, को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है.यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.'

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री हैं दिलीप जायसवाल

बता दें कि दिलीप जायसवाल अभी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री हैं. वो बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ता हैं. सीमांचल से विधान परिषद के सदस्य चुन कर आते हैं. बिहार बीजेपी के लंबे समय तक कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं. वहीं, कुछ दिन पहले राजधानी पटना में बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई थी. यह बैठक विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा था. साथ ही कहा जा रहा था कि प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए भी इस बैठक में मंथन किया गया था.

वहीं, बीजेपी में नियम है कि एक व्यक्ति के पास दो पद नहीं रहेगा. सम्राट चौधरी के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद ही साफ हो गया था कि वह अध्यक्ष पद से हटेंगे. इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में बिहार बीजेपी ने शानदार परफॉर्मेंस नहीं किया था और बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर परफॉर्मेंस को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इस लिहाज से भी बीजेपी ने यह फैसला लिया है.

ये भी पढ़ें: Bihar Teacher News: फर्जी प्रमाण पत्र वालों सावधान! मोतिहारी में कई शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज, मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना एक्सपो के 8वें दिन उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, छठ महापर्व को लेकर खरीददारों में उत्साह
पटना एक्सपो के 8वें दिन उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, छठ महापर्व को लेकर खरीददारों में उत्साह
बिहार: CM सम्राट चौधरी की टैक्सपेयर्स से अपील, बोले- छोड़ दें 125 यूनिट फ्री बिजली
बिहार: CM सम्राट चौधरी की टैक्सपेयर्स से अपील, बोले- छोड़ दें 125 यूनिट फ्री बिजली
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'लोकतंत्र को कुचला जा रहा है', INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तेजस्वी की हुंकार
'लोकतंत्र को कुचला जा रहा है', INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तेजस्वी की हुंकार

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget