एक्सप्लोरर

जगदीप धनखड़ ने आहत होकर इस्तीफा दिया? सांसद पप्पू यादव ने शेयर किया ये VIDEO

Jagdeep Dhankhar Resign: जिस वीडियो को सांसद पप्पू यादव ने शेयर किया है वह छह सेकेंड का है. वीडियो में बीजेपी नेता जेपी नड्डा सदन में बोल रहे हैं. पढ़िए सांसद पप्पू यादव ने क्या कुछ कहा है.

जगदीप धनखड़ ने सोमवार (21 जुलाई, 2025) की रात उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया. मॉनसून सत्र की शुरुआत में हुए इस इस्तीफे के बाद लगातार प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं. भले ही जगदीप धनखड़ ने इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य का हवाला दिया है लेकिन बयानबाजी शुरू हो गई है. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है.

इस वीडियो में बीजेपी नेता जेपी नड्डा सदन में बोल रहे हैं. वीडियो को पोस्ट करते हुए सांसद पप्पू यादव ने सवाल उठाया है कि कहीं जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के पीछे अपमान तो कारण नहीं है? जिस वीडियो को सांसद पप्पू यादव ने शेयर किया है वह छह सेकेंड का है.

'जो भी हो, पर आसन को इस तरह से…'

अपने पोस्ट में वीडियो शेयर करते हुए पप्पू यादव ने लिखा है, "क्या उपराष्ट्रपति सह सभापति राज्यसभा का नड्डा जी ने अपमान किया? क्या इससे आहत होकर उन्होंने इस्तीफा दिया? जो भी हो, पर आसन को इस तरह से डिक्टेट करने वाले नड्डा होते कौन हैं? आसन का अपमान करने के लिए उन्हें पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए." इस पोस्ट के अलावा भी पप्पू यादव ने एक्स पर एक पोस्ट किया है. उसमें पप्पू यादव ने लिखा है, "इतनी आसानी से इस्तीफा तो नहीं हुआ है. खेल तो बहुत ही गहरा है, बहुत बड़ा गेम है."

जगदीप धनखड़ ने इस्तीफे में क्या कुछ कहा है?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक पत्र में जगदीप धनखड़ ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की. पत्र में उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं. हमारे महान लोकतंत्र में उपराष्ट्रपति के रूप में प्राप्त अमूल्य अनुभवों के लिए मैं हृदय से आभारी हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहयोग और समर्थन अमूल्य रहा है. मैंने अपने कार्यकाल के दौरान उनसे बहुत कुछ सीखा है."

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगूसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget