एक्सप्लोरर

Bageshwar Sarkar Bihar: विरोध के बीच पटना में हो गया भूमि पूजन, बाबा के आने की तारीख तय, इस दिन निकलेगा पर्चा

Pandit Dhirendra Krishna Shastri: बाबा का कार्यक्रम पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ प्रांगण में होगा. लगभग एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है.

पटनाबागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) पटना आने वाले हैं. इसको लेकर लगातार बिहार में कहीं विरोध तो कहीं उनका समर्थन किया जा रहा था. इस बीच उनके तय कार्यक्रम के अनुसार भूमि पूजन भी हो गया है. जो उनका कार्यक्रम तय था उसके अनुसार काम शुरू हो गया है. लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने तो यहां तक कह दिया था कि वह एयरपोर्ट पर ही रोक लेंगे.

अब तय कार्यक्रम के अनुसार बाबा धीरेंद्र शास्त्री 12 मई को ही पटना आ रहे हैं क्योंकि 13 से कार्यक्रम है. उनका कार्यक्रम पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ प्रांगण में होगा. यहां मंगलवार (2 मई) को भूमि पूजन भी हो गया. यह मठ प्रांगण पूरे 600 एकड़ में फैला हुआ है. इसमें बाबा के हनुमत कथा प्रवचन के लिए तीन लाख स्क्वायर फीट का पंडाल बनाया जा रहा है. लगभग एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. भक्तों की गाड़ियों की पार्किंग के लिए 15 लाख स्क्वायर फीट में पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है. इसकी तैयारी जोरों से की जा रही है. बाबा धीरेंद्र शास्त्री के आगमन एवं उनके सभी कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी बागेश्वर धाम फाउंडेशन के आयोजक अरविंद ठाकुर ने दी.

बिहार में बाबा की टाइमलाइन जानें

12 मई को बाबा के पटना आने की तारीख तय की गई है.
13 मई से बाबा हनुमान कथा शुरू करेंगे.
15 मई को बाबा दिव्य दरबार लगाएंगे. इसी में वो पर्ची निकालेंगे.
17 मई को भभूत का वितरण होगा. यह बाबा के सभी कार्यक्रम में होता है.

आयोजक अरविंद ठाकुर ने बताया कि पूरे पांच दिनों तक भंडारा का भी आयोजन होगा. पंडाल के अलावा शौचालय की भी व्यवस्था की जा रही है. अरविंद ठाकुर ने कहा कि बिहार में बाबा धीरेंद्र शास्त्री को लेकर किसी भी प्रकार का कोई विरोध नहीं है. बागेश्वर बाबा का अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी स्वागत करेंगे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ-साथ बाबा बागेश्वर फाउंडेशन के सैकड़ों  वॉलंटियर भी मौजूद रहेंगे.

कई राज्यों से आ रहे हैं भक्त

अरविंद ठाकुर ने बताया कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में पूरे बिहार से लोग उपस्थित होंगे. बिहार के अलावा झारखंड, उत्तर प्रदेश और अन्य कई राज्यों से भी भक्त आएंगे. 14 मई को मनोज तिवारी भी आएंगे और बाबा का दर्शन करेंगे. उन्होंने बताया कि बाबा का प्रवचन सुनने के लिए आम और खास सभी लोग एक समान हैं. प्रवचन निशुल्क है. किसी से एक रुपया नहीं लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar News: मजबूत हुए प्रशांत किशोर के हाथ, PK के अभियान से 6 पूर्व IAS जुड़े, पहले ही दिन 'मिशन' OUT!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget