एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस ने कहा- सुशील मोदी नाराज नहीं, उन्हें नई जिम्मेदारी दी जाएगी

पिछले तीन दशक से अधिक समय से बिहार बीजेपी का बड़ा चेहरा रहे सुशील कुमार मोदी पहली बार एनडीए की राज्य सरकार में स्थान नहीं बना पाए.

पटना: बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र पडणवीस ने संकेत दिया है कि सुशील मोदी को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है. उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि सुशील मोदी बिहार के डिप्टी सीएम न बनाए जाने से नाराज हैं.

फडणवीस ने कहा, “सुशील मोदी जी नाराज नहीं है. वह हमारे साथ सहयोग कर रहे हैं. पार्टी उनके बारे में सोच रही है, उन्हें एक नई जिम्मेदारी दी जाएगी.” उन्होंने कहा कि म बहुत खुश हैं, बिहार में बहुत अच्छी जीत NDA को मिली है। आज एक मजबूत सरकार ने जन्म लिया है, अगले 5 साल ये सरकार चलेगी और बिहार को आगे लेकर जाएगी.

बता दें पिछले तीन दशक से अधिक समय से बिहार बीजेपी का बड़ा चेहरा रहे सुशील कुमार मोदी पहली बार एनडीए की राज्य सरकार में स्थान नहीं बना पाए. वह पिछली कई सरकारों में उपमुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालते रहे.

सोमवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में बीजेपी की ओर से कटिहार से चौथी बार विधायक के रूप में चुने गए तारकिशोर प्रसाद और बेतिया से विधायक रेणु देवी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली जिन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है.

वहीं सुशील कुमार मोदी उपमुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के पार्टी नेतृत्व के फैसले से थोड़े निराश भी दिखे. उन्होंने रविवार को अपने ट्वीट में कहा था, ‘‘बीजेपी एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया कि शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा.’’ सुशील मोदी ने कहा था, ‘‘आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा. कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता.’’

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री के रूप में सुशील कुमार मोदी की जोड़ी काफी चर्चित रही. मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह के बाद सुशील मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर नीतीश कुमार को बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘‘ नीतीश कुमार के 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. आपके नेतृत्व में बिहार और आगे बढ़ेगा. नरेन्द्र मोदी का सहयोग बिहार को हमेशा मिलता रहेगा.’’

यह भी पढ़ें:

सुशील मोदी के डिप्टी सीएम नहीं बन पाने पर नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget