एक्सप्लोरर

सुशील मोदी के डिप्टी सीएम नहीं बन पाने पर नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, कही यह बात

बीजेपी ने नीतीश कैबिनेट में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए दो डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया है लेकिन इसके बावजूद सुशील मोदी को डिप्टी सीएम का पद नहीं मिल सका है.

पटना: बिहार चुनाव में एनडीए की जीत के बाद नीतीश कुमार ने सोमवार को फिर बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. हालांकि इस बार बीजेपी नेता सुशील मोदी बिहार के डिप्टी सीएम नहीं बन पाए.

इस बारे में जब नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “ये भारतीय जनता पार्टी का फैसला है। हमारा गठबंधन है, हम लोग मिलकर काम करते हैं, मिलकर काम करेंगे.”

बता दें सुशील मोदी 24 नवंबर 2005 से 16 जून 2013 और फिर 27 जुलाई 2017 से 15 नवंबर 2020 तक नीतीश की अगुवाई वाली सरकारों में डिप्टी सीएम रहे हैं. हालांकि 2020 विधानसभा चुनाव में एनडीए को जीत मिलने के बाद भी उन्हें सरकार में जगह नहीं दी गई.

विधानसभा चुनाव में बीजेपी को ज्यादा सीटें मिलने के साथ ही राजनीतिक समीकरण पूरी तरह से बदल गए हैं.  ऐसा पहली बार है जब 2 उप-मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. ये दोनों ही बीजेपी के कोटे से तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी हैं. जाहिर है कैबिनेट में दो डिप्टी सीएम बनाने से इस बात के संकेत मिलते हैं कि नीतीश की अगुवाई वाली कैबिनेट में पूरी तरह से इस बार बीजेपी का वर्चस्व रहने वाला है.

बीजेपी ने नीतीश कैबिनेट में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए दो डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया है. 74 सीटों पर जीत के बाद बीजेपी की स्थिति सहयोगी जेडीयू की तुलना में मजबूत बनी हुई है जबकि जेडीयू को बीजेपी के मुकाबले 31 सीट कम आई है.

बिहार की राजनीति पर अगर गौर करें तो अब तक यहां पर चार ही उप-मुख्यमंत्री बन पाए हैं. सबसे पहले डिप्टी सीएम थे डॉक्टर अनुग्रह नारायण सिन्हा. उसके बाद राज्य के उप-मुख्यमंत्री पद पर बैठे कर्पूरी ठाकुर. हालांकि, कर्पूरी ठाकुर बाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री की भी कमान संभाली.

इसके बाद साल 2005 में नीतीश की अगुवाई में सुशील मोदी को बिहार का उप-मुख्यमंत्री बनाया गया. उसके बाद 2 साल से भी कम समय के लिए तेजस्वी यादव महागठबंधन की सरकार में डिप्टी सीएम बने. जल्द ही ये महागबंधन की सरकार गिर गई और उसके बाद बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की सरकार में फिर सुशील मोदी को डिप्टी सीएम बनाया गया

यह भी पढ़ें:

नीतीश के साथ ही बीजेपी विधायक रेणु देवी ने भी ली शपथ, जानें-बिहार की अगली डिप्टी CM के बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget