एक्सप्लोरर

'जंगलराज की पाठशाला में पढ़कर... इन्हें जीएसटी समझ नहीं आ रहा', तेजस्वी यादव पर भड़के विजय सिन्हा

Vijay Kumar Sinha: विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जिन्होंने बिहारियों को पलायन के लिए मजबूर किया और बिहार को बर्बाद किया, वे अब अपने अंतिम चरण में हैं. बिहार में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जीएसटी में कटौती को लेकर दिए बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को निशाना साधा है. बेगूसराय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि इन्हें जीएसटी समझ नहीं आ रहा. सोने के चम्मच लेकर पैदा हुए लोग इसे नहीं समझेंगे. इनकी मानसिकता गुंडाराज बढ़ाने की है.  

विजय कुमार सिन्हा का तेजस्वी यादव पर तंज

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि, "सोने की चम्मच लेकर जन्म लेने वाले, अनुकंपा की राजनीति करने वाले जंगलराज के पाठशाला में पढ़कर अराजकता और गुंडाराज बढ़ाने की मानसिकता अब भारत और देश में नहीं चलेगी. इन्हें जीएसटी समझ नहीं आ रहा. प्रधानमंत्री महिलाओं, किसानों और गरीबों के उत्थान के लिए विकसित भारत के संकल्प को साकार कर रहे हैं. ये सोने के चम्मच लेकर पैदा हुए लोग इसे नहीं समझेंगे."

विजय कुमार सिन्हा ने ये भी कहा कि, "जिन्होंने बिहारियों को पलायन के लिए मजबूर किया और बिहार को बर्बाद किया, वे अब अपने अंतिम चरण में हैं. पुत्रमोह में अंधे धृतराष्ट्र की तरह, वे एक बार फिर बिहार में अशांति फैलाने और सामाजिक सद्भाव बिगाड़कर राज्य को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिहारवासी अब इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. सामाजिक सद्भाव के साथ शांति, समृद्धि और विकसित बिहार की ओर आगे बढ़ेंगे."

जीएसटी में कटौती पर क्या बोले थे तेजस्वी यादव

दरअसल आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जीएसटी में कटौती को लेकर सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि जब जीएसटी पहली बार लागू किया गया था, तब बिहार सरकार ने दावा किया था कि इससे राज्य को बड़ा फायदा होगा. अब कटौती होने पर भी वही सरकार कह रही है कि बिहार को लाभ मिलेगा. तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार खुद ही कंफ्यूज है और जनता को गुमराह कर रही है. बिहार सरकार के बयानों के देख लिजीए. उस समय सही बोल रहे थे, या अब सही बोल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Amritsar Temple Grenade Attack: फरार आतंकी शरणजीत को NIA की टीम ने गया से किया गिरफ्तार

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget