एक्सप्लोरर

Amritsar Temple Grenade Attack: फरार आतंकी शरणजीत को NIA की टीम ने गया से किया गिरफ्तार

Amritsar Temple Attack: 15 मार्च 2025 को आतंकी हमले की साजिश और उसे अंजाम देने में शरणजीत की सक्रिय भूमिका थी. एनआईए की जांच में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौजूद हैंडलैरो की साजिश का खुलासा हुआ था.

बिहार के गया से एनआईए की टीम ने एक खालिस्तानी आतंकी शरणजीत को गिरफ्तार किया है. आतंकी लंबे समय से फरार चल रहा था और वह वेश बदलकर लंबे समय से गया के शेरघाटी में छिपा था. एनआईए की टीम को मिली सूचना के बाद से शुक्रवार की देर रात छापेमारी कर शेरघाटी के गोपालपुर से उसे गिरफ्तार किया है.

मुख्य आरोपी है शरणजीत कुमार

एनआईए की टीम और स्थानीय थाना शेरघाटी पुलिस ने गोपालपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. एनआईए ने बताया कि मार्च 2025 में अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमला मामले में मुख्य आतंकवादी आरोपी शरणजीत कुमार उर्फ शनि को गिरफ्तार किया गया है, जो पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला के कांदिया जिले के भैनी बांगर गांव का रहने वाला है.

15 मार्च 2025 को आतंकी हमले की साजिश और उसे अंजाम देने में शरणजीत की सक्रिय भूमिका थी. दो बाइक सवार हमलावरों ने ग्रेनेड से हमला किया था, जिसमें गुरसिदक सिंह और विशाल गिल भी थे. एनआईए की जांच में यूरोप, अमेरिका और कनाडा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौजूद हैंडलैरो की साजिश का खुलासा हुआ है.

15 मार्च, 2025 की रात ठाकुरद्वारा मंदिर के बाहर से पहली मंजिल पर विस्फोटक फेंका, जिससे दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और खिड़कियों के शीशे टूट गए. हमले के बाद, पंजाब पुलिस ने गुरसिदक सिंह और विशाल की पहचान की. 17 मार्च को जब पुलिस ने उन्हें पकड़ा, तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया. पुलिस की जवाबी गोलीबारी में गुरसिदक सिंह की मौत हो गई थी.

लाइन होटल में बनाया था ठिकाना

गिरफ्तार आतंकी शरणजीत कुमार को 1 मार्च 2025 को बटाला, गुरदासपुर में ग्रेनेड की खेप मिली थी, जिसे हमले से ठीक दो दिन पहले गुरसीदक और विशाल को एक ग्रेनेड सौंपा था. हमले के बाद वेश बदलकर वह कभी ट्रक ड्राइवर तो कभी अन्य पहचान बनाकर अपनी गतिविधियां संचालित करता था. जीटी रोड के लाइन होटल में उसने ठिकाना बना लिया था और वहीं से सक्रिय था. गिरफ्तारी के बाद एनआईए की टीम उसे अपने साथ लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई है.

ये भी पढ़ें: Bihar Elections: टिकट के लिए राबड़ी आवास पहुंचे RJD कार्यकर्ता, वोट नहीं देने की चेतावनी क्यों दी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget