एक्सप्लोरर

'अंग्रेजों की गुलामी करके...', राहुल गांधी के बयान पर सम्राट चौधरी ने याद दिलाई नेहरू की बात

Samrat Choudhary: राहुल गांधी के मैच फिक्सिंग वाले बयान के बाद बिहार में सियासत गरमा गई है. एनडीए के नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी हताश और निराश हैं.

Samrat Choudhary Statement: राहुल गांधी के मैच फिक्सिंग वाले बयान पर सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकतंत्र समझ में नहीं आएगा, क्योंकि उनके परदादा पंडित जवाहरलाल नेहरू लोकतंत्र से प्रधानमंत्री नहीं बने थे. अंग्रेजों की गुलामी करके उन्होंने प्रधानमंत्री बनने का काम किया था.  

'राहुल को भारत के लोकतंत्र पर भरोसा नहीं'

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भारत के लोकतंत्र में इसलिए भरोसा नहीं है, क्योंकि वह हार जाते हैं, जहां वह जीत जाते हैं जैसे तेलंगाना हो, हिमाचल हो, कर्नाटक हो वहां उन्होंने भंग नहीं किया.अगर वह भंग करके चुनाव में जाते तब हम मानते की आपको लोकतंत्र के देश की जिस जनता ने वोट किया और आपने जो इलेक्शन कमीशन पर आरोप लगाया उसमें फर्क कितना है. 

आगे उन्होंने कहा कि इसलिए मेरा मानना है कि ये लोग तानाशाह लोग हैं. यह लोग अपने सामने किसी परिवार  को देखना नहीं चाहते हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता का भरोसा है, इसलिए राहुल गांधी और गांधी परिवार को यह लगता है कि लोकतंत्र पर ही प्रश्न उठा दो, जबकि बिहार लोकतंत्र की जननी है. यहीं से लोकतंत्र पूरे दुनिया में पहुंचा.

बता दें कि 6 जून को राहुल गांधी ने अपने बिहार आगमन पर आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धांधली कर बीजेपी चुनाव जीती है. राहुल गांधी का कहना था कि अब वही तैयारी बिहार चुनाव को लेकर भी है. उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र चुनाव मैच फिक्सिंग की तरह था. अब अगला नंबर बिहार का है.

सम्राट चौधरी ने जवाहरलाल नेहरू पर क्या कहा?

राहुल गांधी के इस बयान के बाद बिहार में सियासत गरमाई और एनडीए के अधिकांश नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी हताश और निराश हो गए हैं. जीतन राम मांझी ने भी कहा कि वह हार मान गए हैं. अब सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी के बयान पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री बनने पर सवाल खड़ा कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: 'बिहार में सभी 243 सीटों पर चुवान लड़ेंगे', बोले चिराग पासवान- अब जनता बताए...

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget