एक्सप्लोरर

Watch: उज्जैन पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार चुनाव से पहले महाकाल से क्या मांगा?

Vijay Kumar Sinha: बिहार का भी कल्याण करें, बिहारियों को गौरवान्वित करें, विजय कुमार सिन्हा ने महाकाल से यह प्रार्थना की है. पढ़िए उन्होंने और क्या कुछ कहा है.

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने महाकाल मंदिर (उज्जैन, मध्य प्रदेश) के दर्शन किए. दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने कहा, "कालों के महाकाल, सभी काल और संकट को हरने वाले, मां भारती के संतानों को निरोग रखने वाले और भारत के मस्तक को हमेशा गौरवान्वित रखने वाले महाकाल के चरणों में हम आज नमन करने आए हैं."

'स्वाभिमान को बढ़ाएं, समृद्धि और शांति लाएं'

बिहार में इस साल (2025) विधानसभा का चुनाव है तो किस तरह की कामना की है? इस सवाल पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "बिहार का भी कल्याण करें, बिहारियों को गौरवान्वित करें, स्वाभिमान को बढ़ाएं. समृद्धि और शांति लाएं. यही श्री महाकाल से प्रार्थना करते हैं."

तेजस्वी बोले- बीजेपी-एनडीए जो भी जोर लगाएगी नाकामयाब रहेगी

उधर दूसरी ओर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा कर दिया है. तेजस्वी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा, "जनता का पूरा आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है और जिस हिसाब से वोट की चोरी हो रही है तो जनता जागरूक है और अपने मत की रक्षा कर रही है. आने वाले चुनाव में बीजेपी-एनडीए जो भी जोर लगाएगी वो नाकामयाब रहेगी. एनडीए का मतलब 'नहीं देंगे अधिकार' है." तेजस्वी यादव ने दरभंगा में ये बयान दिया है.

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है. एक तरफ जहां विपक्ष वोट चोरी का आरोप लगाते हुए 'वोटर अधिकार यात्रा' पर है तो दूसरी ओर एनडीए की ओर से लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- बिहार: 3 सितंबर से NDA कार्यकर्ता सम्मेलन का तीसरा चरण, 42 विधानसभा में आयोजन, आपके जिले में कब?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget