एक्सप्लोरर

बिहार: 3 सितंबर से NDA कार्यकर्ता सम्मेलन का तीसरा चरण, 42 विधानसभा में आयोजन, आपके जिले में कब?

Bihar Politics: जानकारी दी गई कि तीसरे चरण में तीन सितंबर, सात सितंबर और आठ सितंबर को 14 टीम के सदस्य 42 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे. कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे.

बिहार एनडीए के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का तीसरा चरण तीन सितंबर से शुरू होगा. इस चरण में कुल 42 विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार (26 अगस्त, 2025) को एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की गई.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि 23 अगस्त से एनडीए के विधानसभा संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत की गई है. प्रथम चरण में जहां भी कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, वह काफी सफल रहा. उन्होंने कहा कि आज विपक्ष में भी इतनी हिम्मत नहीं है कि कोई विकास पर चर्चा कर ले. उन्होंने हाल में ही सरकार की ओर से की गई घोषणाओं की भी चर्चा की.

वहीं जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रथम चरण कार्यकर्ता सम्मेलन काफी सफल रहा. सभी घटक दलों में जबरदस्त समन्वय देखा गया. तीसरे चरण में तीन सितंबर, सात सितंबर और आठ सितंबर को 14 टीम के सदस्य 42 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे.

कहां कब होगा आयोजन?

तीन सितंबर को वैशाली, राजगीर, सकरा, खगड़िया, बरबीघा, केसरिया, सुरसंड, छातापुर, रीगा, गयाजी टाउन, बछवाड़ा, काराकाट, अगिआंव और बेनीपट्टी में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. सात सितंबर को एकमा, कुचायकोट, महनार, फुलपरास, नवीनगर, कसबा, अलौली, केवटी, बड़हरा, कुटुंबा, बेगूसराय, बाराचट्टी, शाहपुर और जोकीहाट में एवं आठ सितंबर को मीनापुर, मोकामा, बेलसंड, बहादुरपुर, शेटघाटी, मनिहारी, हसनपुर, सहरसा, लालगंज, मखदुमपुर, पीरपैंती, रजौली, मनेर तथा कटिहार में विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा.

दावा किया गया कि 2025 से भी बेहतर परिणाम होगा. काम का कोई विकल्प नहीं है. विपक्ष पर निशाना साधते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि आज वह भ्रम फैला रहे हैं. पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर विकास को लेकर लोग विश्वास रखते हैं. उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर कहा कि एनडीए एकजुट है. हम लोग साथ हैं. कोई बड़ा और छोटा भाई नहीं है.

लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन के सफल आयोजन की बात की. उन्होंने कहा कि जमीन पर विपक्ष कहीं नहीं है. विपक्ष मुद्दाविहीन है. एनडीए में कार्यकर्ता एकजुट हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget