एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, बिहार के इन दो दिग्गज नेताओं को मिली जगह

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 15 विधानसभा सीटें पूर्वांचली बहुल हैं. इन सीटों पर पूर्वी यूपी, बिहार और झारखंड के लगभग 40 फीसदी मतदाता हैं.

Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार लगातार तेज होता जा रहा है. इसी बीच बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ के अलावा बिहार बीजेपी के 2 नेताओँ का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं. केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह के साथ ही बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं.

बता दें कि दिल्ली में पूर्वांचल के मतदाताओं की संख्या करीब 35 प्रतिशत के लगभग है. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 15 विधानसभा सीटें पूर्वांचली बहुल हैं. यहां विधानसभा चुनावों में पूर्वांचल के वोटर ही हार-जीत का फैसला करते हैं. इन विधानसभा क्षेत्रों में पूर्वी यूपी, बिहार और झारखंड के 40 फीसदी मतदाता हैं.

पिछली बार इन क्षेत्रों के मतदाताओं से आम आदमी पार्टी को पूरा समर्थन मिला था. लेकिन, इस बार के चुनाव में बीजेपी इन वोटरों को अपने पाले में लाने के लिए खूब जोर लगा रही है. पूर्वांचल सम्मान मार्च का नेतृत्व भी बीजेपी ने बिहार से आने वाले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को दिया है. वहीं दूसरी तरफ बिहार के नेताओं को स्टार प्रचारकों के तौर पर उतारकर बीजेपी इन सीटों पर मजबूती बनाने की कोशिश में है.

गिरिराज सिंह के निशाने पर रहते हैं अरविंद केजरीवाल
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी कई मौकों पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते रहे हैं. पिछले दिनों बेगूसराय में एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान भी केंद्रीय मंत्री ने केजरीवाल पर कटाक्ष किया था. उन्होंने AAP संयोजक के बयान पर कहा था कि केजरीवाल खुद धोखेबाज हैं, उन्होंने अन्ना हजारे को धोखा दिया, दिल्ली के लोगों को धोखा दिया, शिक्षा और स्वास्थ घोटाला किया.

गिरिराज सिंह ने कहा था कि वे बिहार और पूर्वांचल के लोगों को कहते हैं कि 500 रुपये का टिकट कटाकर आते हैं और 5 लाख का इलाज करवाकर चले जाते हैं. केजरीवाल जिस खाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं यही उनका पुराना रिकॉर्ड है.

यह भी पढ़ें: 26 जनवरी से पटना का ट्रैफिक कंट्रोल महिला पुलिस के हवाले, गृह विभाग ने सौंपा जिम्मा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget