एक्सप्लोरर

Ayodhya Flight: दरभंगा से अयोध्या के लिए फ्लाइट ने भरी उड़ान, यात्री बोले- 'जय श्रीराम', पटना से भी डायरेक्ट सेवा

Flight For Ayodhya Ram Mandir: दरभंगा से अयोध्या जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में 90 सीटें होंगी. दरभंगा से अयोध्या के बीच की दूरी लगभग एक घंटे में तय की जाएगी.

दरभंगा: अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है. लगातार भक्त दर्शन करने के लिए भी जा रहे हैं. गुरुवार (1 फरवरी) को दरभंगा से स्पाइसजेट की पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी. स्पाइसजेट की तरफ से घोषणा की गई थी कि एक फरवरी से दरभंगा से सीधे अयोध्या के लिए हवाई सेवा शुरू की जाएगी. जब पहले दिन फ्लाइट ने उड़ान भरी तो भक्तों ने सियावर रामचंद्र की जय और जय श्रीराम का नारा लगाया.

उड़ान से पहले लोग काफी उत्साहित थे. यात्रियों ने राम के जयघोष और पूजा-पाठ कर दरभंगा से अयोध्या की इस पहली यात्रा की शुरुआत की. दरभंगा से अयोध्या के लिए पहली हवाई यात्रा कर रहे देवेंद्र झा ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मां जानकी सीता मईया की धरती दरभंगा से प्रभु श्री राम की धरती अयोध्या में जाकर रामलला का दर्शन करेंगे. आज पहली फ्लाइट दरभंगा एयरपोर्ट से जा रही है. हम लोगों को ये सौभाग्य मिला है कि पहली फ्लाइट में हमलोग अपने माता-पिता और पूरे परिवार के साथ जा रहे हैं.

दरभंगा से अयोध्या जाने वाली फ्लाइट में होगी 90 सीट

बताते चलें कि स्पाइसजेट कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा था कि एक फरवरी से दरभंगा से अयोध्या के लिए डायरेक्ट सेवा शुरू की जा रही है. स्पाइसजेट के विमान में 90 सीटें होंगी. दरभंगा से अयोध्या के बीच की दूरी लगभग एक घंटे में तय की जाएगी. एसजी-3422 अयोध्या-दरभंगा सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर अयोध्या से उड़ान भरेगी और दिन के 10 बजकर 50 मिनट पर दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरेगी। वहीं एसजी-3223 दरभंगा-अयोध्या फ्लाइट दरभंगा से दिन 11 बजकर 20 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12 बजकर 30 बजे अयोध्या पहुंचेगी.

पटना से भी डायरेक्ट फ्लाइट

बता दें कि पटना से भी अयोध्या के लिए स्पाइसजेट की डायरेक्ट फ्लाइट है. करीब एक घंटे में पटना से अयोध्या की दूरी पूरी होगी. किराए की बात करें तो 2500 से 3000 रुपये के बीच है. हालांकि अलग-अलग दिन के हिसाब से किराए में बदलाव हो सकता है. पटना से सप्ताह में आप मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को स्पाइसजेट की फ्लाइट से अयोध्या जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'आप तेजस्वी यादव को बच्चा कहकर...', CM नीतीश कुमार के लिए आ गया RJD की ओर से जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget