एक्सप्लोरर

Darbhanga News: दरभंगा में BPSC का फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, मास्टरमांइड भी पकड़ाया, 3.39 लाख रुपये नकद मिले

BPSC Fake Teacher Arrested: पूछताछ के क्रम में फर्जी शिक्षक ने स्वीकार किया कि उसके साथ आए व्यक्ति ने उसकी जगह पर परीक्षा दी थी. लहेरियासराय थाने में लिखित शिकायत की गई है.

दरभंगा: शिक्षा विभाग के आदेश पर बीपीएससी से पास शिक्षकों का तीन जनवरी से दरभंगा में बायोमेट्रिक सत्यापन चल रहा है. इसके चलते फर्जी शिक्षक भी पकड़े जाने लगे हैं. बुधवार (10 जनवरी) को बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत चयनित विद्यालय में अध्यापकों का बायोमेट्रिक सत्यापन हुआ. जांच के क्रम में एक फर्जी शिक्षक पकड़ा गया. इसके बाद मौके पर तैनात प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी शिवशंकर कुमार ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. लहेरियासराय थाने में लिखित शिकायत की गई है.

पकड़े गए फर्जी शिक्षक का नाम देवेंद्र कुमार महतो बताया गया जिसने मध्य विद्यालय खरारी (बहेड़ी) में योगदान दिया था. दंडाधिकारी शिवशंकर कुमार ने आवेदन में कहा है कि बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान फर्जी अध्यापक देवेंद्र कुमार महतो को पकड़ा गया. उसका आधार नंबर- 621103530364, बीपीएससी रोल नंबर- 221192, टीचर आईडी - BPDAR2317107691 है. इनका बायोमेट्रिक मिलान नहीं हो सका और ना ही फोटो का मिलान हुआ. पूछताछ के क्रम में फर्जी शिक्षक ने स्वीकार किया कि उसके साथ आए एक व्यक्ति जिसका नाम नवीन कुमार है उसने उसकी जगह परीक्षा दी थी.

फर्जी शिक्षक और मास्टरमाइंड के पास से मिले 3.39 लाख रुपये

दंडाधिकारी ने यह भी बताया है कि बायोमेट्रिक सत्यापन के क्रम में यह पता चला कि देवेंद्र की नवीन कुमार ही परीक्षा में बैठा था. फोटो का भी मिलान हो गया है. साथ ही प्रधानाध्यापक ने भी यह स्वीकार कर लिया है कि बायोमेट्रिक मिलान के दौरान जिस व्यक्ति की फोटो का मिलान हुआ है वह व्यक्ति विद्यालय में कार्यरत नहीं था. फर्जी शिक्षक और उसके सहयोगी के पास से तीन लाख 39 हजार रुपये मिले हैं.

बता दें कि दो चरण में बीपीएससी की ओर से शिक्षकों की बहाली हुई है. दूसरे चरण के शिक्षकों को 13 जनवरी को नियुक्ति पत्र भी दिया जाना है. इस बीच शिक्षा विभाग फर्जी शिक्षकों की पहचान करने में जुट गया है. बायोमेट्रिक जांच से कई जिलों से फर्जी शिक्षकों के गिरफ्तार होने का मामला सामने आ रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: '14 जनवरी के बाद नीतीश कुमार मार सकते हैं पलटी', जीतन राम मांझी का दावा, बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget