एक्सप्लोरर

Bihar Politics: '14 जनवरी के बाद नीतीश कुमार मार सकते हैं पलटी', जीतन राम मांझी का दावा, बताई वजह

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार किसी भी परिस्थिति में अपना सीएम पद छोड़ने वाले नहीं हैं. वह विधानसभा भंग कर सकते हैं. एनडीए का भी दरवाजा बंद है.

गया: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा है कि 14 जनवरी खरमास के बाद परिस्थिति के अनुसार नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पलटी मार देंगे. वह गया में बुधवार (10 जनवरी) को पत्रकारों से बात कर रहे थे. इसके पीछे की वजह भी जीतन राम मांझी ने बताई है और नीतीश कुमार की पुरानी बातों की याद दिलाई है.

जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार पहले एनडीए का हिस्सा थे. फिर बहाना बनाकर महागठबंधन में आ गए तो तेजस्वी यादव पर चार्ज शीट होने पर उन्हें स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा और नहीं हुआ तो फिर वे एनडीए के साथ आ गए. आज भी वही स्थिति है. तेजस्वी यादव सहित उनके परिवार पर चार्जशीट की बातें सामने आई हैं.

'नीतीश कुमार भंग कर सकते हैं विधानसभा'

हम (HAM) नेता ने कहा कि उधर लालू प्रसाद यादव का दबाव है और आरजेडी के लोगों का भी है कि नीतीश कुमार तेजस्वी को सत्ता सौंपेंगे, लेकिन नीतीश कुमार किसी भी परिस्थिति में अपना सीएम पद छोड़ने वाले नहीं हैं. तब एक विकल्प है कि 14 जनवरी के बाद या तो वह पलटी मारेंगे और एनडीए में जाना चाहेंगे, लेकिन वहां का दरवाजा बंद है, ऐसे में स्वतंत्र रूप से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कहेंगे और विधानसभा भंग कर सकते हैं.

जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार को लग रहा है कि लोकसभा के चुनाव में अच्छी खासी सीट जीत जाएंगे. विधानसभा में भी अच्छी सीटें आएंगी और वे कार्यकारी सीएम के रूप में भी बने रहेंगे. राष्ट्रपति शासन भी नहीं लग सकता है. शायद ऐसा सोच कर वह विधानसभा भंग कर सकते हैं. विधानसभा भंग करेंगे तो अभी 18 महीने का समय है. विधानसभा का नियम होता है कि 6 महीने का वक्त रहता है तभी राष्ट्रपति शासन लगता है.

सोनिया और खरगे को लेकर क्या कहा?

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के नहीं जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस वालों ने ही अयोध्या में ताला खुलवाया था. राजीव गांधी ने खुलवाया था कि वहां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो और मंदिर बनाने में यह बात सही है की बीजेपी की अहम भूमिका रही. मैं समझता हूं कि रामलला का मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा ही नहीं है, ये अयोध्या धाम में पर्यटन की नजर से बहुत बड़ा माहौल बन रहा है. उस दिन अमेरिका में भी लाइव प्रसारण होगा. यह राज्य और राष्ट्र के लिए जरूरी कार्यक्रम है. इसमें सिर्फ धार्मिक बात नहीं है आर्थिक नजर से भी बहुत लोगों को रोजगार मिलेगा. ऐसे कामों में सबको मदद करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Maharashtra MLAs Row: शिंदे गुट ही 'असली' शिवसेना... महाराष्ट्र की राजनीति पर आई तेजस्वी की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget