एक्सप्लोरर

Danish Rizwan Arrested: दूसरे केस में कोर्ट पहुंचे थे HAM प्रवक्ता, रांची वाले मामले में क्यों हुए गिरफ्तार? Indepth स्टोरी

Bihar News: दानिश रिजवान गुरुवार को आरा कोर्ट में पेशी के लिए आए थे. इस दौरान कोर्ट से बाहर झारखंड की पुलिस पहले से सिविल ड्रेस में मौजूद थी.

आरा: हिंदुस्तानी आवाम मोर्च (HAM) के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान (Danish Rizwan) को रांची की पुलिस (Ranchi Jharkhand Police) ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. 'हम' के राष्ट्रीय प्रवक्ता की तलाश रांची पुलिस को कई दिनों से थी. रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास पिछले महीने चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक को गोली मारी गई थी. इसी मामले में पुलिस ने रिजवान को दबोचा है. वहीं, आरोपी दानिश रिजवान आरा से टाउन थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ला निवासी हैं.

कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे

दानिश रिजवान आरा के बहुचर्चित गोला व्यवसायी कृष्णा सिंह हत्याकांड के आरोप में आरा कोर्ट में पेशी पर आए थे. कोर्ट से बाहर निकलते ही झारखंड की पुलिस पहले से सिविल ड्रेस में मौजूद थी. दानिश जैसे ही कोर्ट से बहार निकले पुलिस ने उन्हें फौरन गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उन्हें कई घंटो तक आरा के नगर थाना में रखा गया. थाना में गिरफ्तारी की सूचना के बाद दानिश के घर वाले और जान पहचाने वालों की भीड़ लगने लगी, उसके बाद भोजपुर पुलिस ने दानिश को आरा शहर से दूर एक गोपनीय स्थान पर लेकर चली गई.

इस केस में हुई गिरफ्तारी

दानिश रिजवान पर रांची की चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक पर गोली चलाने का आरोप है. पुलिस सूत्रों के अनुसार अब शुक्रवार को आरा के सीजेएम कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पुलिस प्रस्तुत करेगी. पिछले 13 दिसंबर 2022 को बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास सुषमा बड़ाईक को गोली मारकर घायल कर दिया था. सुषमा बड़ाईक को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सुषमा को दो गोली लगी थी. अरगोड़ा पुलिस का कहना है सुषमा अपने घर से निकलकर हाईकोर्ट जा रही थीं. एक मामले में उनकी सुनवाई थी. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान की गिरफ्तारी को लेकर सियासी गलियारों में चर्चे शुरू हो  गए हैं.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Yatra: सीएम की यात्रा शुरू, RJD का सपोर्ट तो बीजेपी कस रही तंज, शिवानंद को नीतीश की सेहत की चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget