एक्सप्लोरर

Cyber Attack: विदेशी हैकर्स के निशाने पर बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी का ICCC सिस्टम, हाई पावर सॉफ्टवेयर ने हर बार नाकाम किया हिट

स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बिहारशरीफ में 141 प्वाइंट बनाया गए हैं. इसमें 496 कैमरा लगाए गए हैं, जिससे शहर की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके. इसपर भी हैकर्स की नजर है.

नालंदा: हर रोज नई टेक्नोलॉजी आने से हैकर किसी भी सुरक्षित डाटा को आसानी से हैक कर लेते हैं. बस कुछ ही सेकंड में हैकर डाटा को हैक कर लेते हैं. ऐसे ही दूर देश बैठे हैकर्स की नजर अब बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी के आईसीसीसी-एमएसआई के डाटा पर है, जिसे हैक करने के लिए ताबड़तोड़ अटैक किया जा रहा है. मगर यहां का डाटा इतना सुरक्षित है कि हैकर हर बार नाकाम हो रहे हैं. हैकर्स की कोशिश है कि स्मार्ट सिटी द्वारा स्थापित आईसीसीसी-एमएसआई की गतिविधियों को हैक कर ले, मगर डेटा सिक्युरिटी की तगड़ी व्यवस्था के कारण उनकी एक नहीं चल रही है. इंटरनेट हैकर्स से सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए यहां हाई क्वालिटी का सिक्योरिटी सिस्टम लगाया गया है. यह तीन लेयर का है. इसमें कई अत्याधुनिक और बहुत ही हाई पावर के सॉफ्टवेयर हैं, जिसे हैक करना बहुत मुश्किल है.

बताते चले कि बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर में 141 प्वाइंट बनाया गए है. इसमे 496 कैमरा लगाए गए है, जिससे शहर की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके. यह कैमरे अलग-अलग रूप में काम कर रहे हैं और अलग-अलग गतिविधि को भी कैच कर रहे हैं. सभी गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ इसमें करीब छह माह का डेटा सुरक्षित रखा जात सकता है, ताकि छह माह के दौरान जरूरत पड़ने पर किसी भी गतिविधि को देखा जा सके.

ये भी पढ़ें- Bihar News: चार साल के बच्चे को कोबरा ने डंसा, सांप की हो गई मौत और जिंदा है मासूम, हैरत में गांव के लोग

डाटा की सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय कवच

बताया जाता है कि आईसीसीसी-एमएसआई के डाटा को हैक करने के लिए हैकर्स से पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए तीन स्तर पर हाई लेवल के डिवाइस लगाए गए हैं. पहला इंटरनेट फायर वॉल जो नेटवर्क में आने-जाने वाली सभी तरह की गतिविधियों पर नजर रखा जाता है. अगर कमजोर अटैक हुआ तो यहीं से रद्द हो जाता है. दूसरा फोर्टिनेट फायर वॉल है जो खुद तीन स्तर पर हैकर्स से सुरक्षित करता है. यह सामान्य से ज्यादा पावरफुल वायरस अटैक को रोकने की क्षमता रखता है. अगर बहुत ही ज्यादा हाई पावर का वायरस प्रवेश करता है तो उसे सिक्यूरिटी फॉरेंसिक डिवाइस द्वारा रोका जाता है. यह डिवाइस कब, कहां से किसके द्वारा अटैक किया गया है और कितना खतरनाक साबित हो सकता था. इन सारी बातों की जानकारी देते हुए वायरस को समाप्त कर देता है.

प्रतिदिन आता है हिट

आईटी मैनेजर संतोष कुमार ने बताया कि किसी भी देश के हैकर प्रतिदिन डाटा को हैक करने के लिए हिट भजेते रहते हैं, मगर यहां तीन स्तर पर हाई लेवल डिवाइस लगाए गए हैं, जो हैकर के द्वारा भेजे गए हिट को रोक देता है और उससे वापस कर देता है. उन्होंने ये भी बताया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत लगाए गए हाई लेवल के सीसीटीवी कैमरे भी पावरफुल हैं, जो शहर के हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे और जिसे हैक करना आसान नहीं है.

ये भी पढ़ें- Watch: बिहार से गुजरने वाली इस नेशनल हाईवे को देखिए... बताएं- सड़क पर गड्ढा है या गड्ढे में सड़क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
बिहार मानसून सत्र: '2 कमरे में 565 बच्चे पढ़ रहे, प्राथमिकता क्या है?', BJP ने अपनी ही सरकार को घेरा
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
पटना: 17 साल की सौम्या दो दिन से लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget