एक्सप्लोरर

दहेज लेकर शादी से इनकार करना CRPF जवान को पड़ा महंगा, पुलिस ने घर के बाहर चिपकाया इश्तेहार

सीआरपीएफ जवान पर जमशेदपुर के सीताराम डेरा थाना में दहेज के 12 लाख रुपये लेकर शादी से इनकार कर देने की प्राथमिकी दर्ज की गई है. मई 2020 में शादी की तारीख थी. लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया था.

गया: बिहार के गया जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के कलेर गांव निवासी चन्द्रशेखर सिंह के बेटे सीआरपीएफ जवान विक्रम सिंह के घर पर गुरुवार को झारखंड के जमशेदपुर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है. इसके बाद भी अगर वे कोर्ट में हाजिर नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

12 लाख रुपये लिया था दहेज

दरअसल, सीआरपीएफ जवान पर जमशेदपुर के सीताराम डेरा थाना में दहेज के 12 लाख रुपये लेकर शादी से इनकार कर देने की प्राथमिकी दर्ज की गई है. मई 2020 में शादी की तारीख थी. लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया था. इस मामले में सीआरपीएफ जवान विक्रम सिंह और उनके पिता चन्द्रशेखर सिंह पर धोखाधड़ी और दहेज अधिनियम का मामला दर्ज कराया गया था.

कोरोना की वजह से नहीं हो पाई थी शादी

बता दें कि गया के रहने वाले रविंद्र सिंह ने अपनी बेटी की शादी सीआरपीएफ के जवान विक्रम सिंह से तय की थी. रविंद्र सिंह की मानें तो दहेज के रूप में लड़का पक्ष वालों ने 12 लाख रुपये कैश लिए थे, इसके बाद मई 2020 में शादी की तारीख रखी गई थी. लेकिन कोरोना की वजह से शादी नहीं हो पाई. ऐसे में शादी की तारीख दिसंबर महीने में रखी गयी.

लड़के ने शादी करने से कर दिया इनकार

इधर, दिसंबर में विक्रम सिंह ने शादी करने से इनकार कर दिया. इस दौरान लड़की पक्ष वालो ने टेंट, शामियाना, क्रोकरी को लेकर 3 से 4 लाख रुपये खर्च कर दिया था. लेकिन लड़के के शादी से इनकार करने पर ये सब भी बर्बाद हो गया. ऐसे में इस बात से नाराज लड़की के परिजनों ने सीताराम डेरा थाना कांड संख्या 139/20 दर्ज कराया है. इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है.

मिली जानकारी अनुसार जवान विक्रम सिंह झारखंड के खूंटी में तैनात है और इस मामले में जवान फरार चल रहा है. इसी वजह से उनके घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है. इसके बाद भी अगर वे कोर्ट में हाजिर नहीं होते है, तो कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें - 

CM नीतीश पर तेजस्वी ने कसा तंज, कहा- 'अमृत' मंथन कर कोरोना जांच के नाम पर किया घोटाला पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों को पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा, तीन को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget