एक्सप्लोरर

Bihar Crime: रोहतास में अपराधियों का तांडव, किसान समेत 2 लोगों को मारी गोली, 1 की मौत, दूसरा घायल

Rohtas Crime: पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने दोनों घटनाओं की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को घटना में प्रयुक्त हथियार और वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

रोहतास जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर हैं. मंगलवार की देर शाम जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों को गोली मार दी गई. इन घटनाओं से जिले में सनसनी फैल गई है. एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

घर के दरवाजे पर ही मारी गोली 

पहली वारदात सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयपुर गांव की है, यहां मंगलवार की शाम बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने विक्रमा सिंह को उनके घर के दरवाजे पर ही गोली मार दी. गोली उनके सीने में लगी, और गंभीर हालत में उन्हें आनन-फानन में जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. 

घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वन दिलीप कुमार अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ कर जांच शुरू की. दूसरी घटना काराकाट थाना क्षेत्र के कौपा गांव में हुई, जहां रंजीत पासवान नामक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया गया.

घायल रंजीत खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के ही संतोष पांडे नामक व्यक्ति ने मोटर चोरी का आरोप लगाते हुए रंजीत को जान से मारने की धमकी दी थी और खेत में जबरन काम करने का दबाव भी बनाया जा रहा था.

दोनों मामले की जांच में जुटी पुलिस

रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने दोनों घटनाओं की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि कौपा गांव की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को घटना में प्रयुक्त हथियार और वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया है. वहीं विक्रमा सिंह हत्याकांड के मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

बता दें कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के चलते जिले में दहशत का माहौल बना हुआ है. आमजन पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और जिले में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: Patna Waterlogging: 2 दिन की बारिश में पटना का हाल बेहाल, तस्वीरों में देखें लोगों की परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget