एक्सप्लोरर

तरारी से हार के बाद भाकपा माले के प्रत्याशी की पहली प्रतिक्रिया, राजू यादव ने कहा- 'हमको मोदी कैबिनेट...'

Bihar By-Elections Result 2024: राजू यादव ने कहा कि एक तरफ धन-बल, बाहुबली का साथ था तो दूसरी तरफ मोदी सरकार भी पहुंच गई. इसके बावजूद हम लोगों ने बहुत कड़ा मुकाबला किया है.

Tarari ByPolls Result 2024: तरारी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की गिनती लगभग पूरी हो गई है. हार जीत का औपचारिक ऐलान बाकी है. इससे पहले भाकपा माले के प्रत्याशी राजू यादव ने मान लिया है कि वह हार गए हैं. उन्होंने पहली प्रतिक्रिया दी है. आरके गर्ल्स हाई स्कूल में चल रहे मतदान के बाद राजू यादव ने कहा कि पूरी मोदी कैबिनेट हमको हराने में उतरी थी. हम हार गए हैं, लेकिन जनता की उम्मीद पर आज भी कायम है.

राजू यादव ने कहा कि हम लोगों ने तरारी विधानसभा से चुनाव लड़ा है. एक तरफ धन-बल, बाहुबली का साथ था तो दूसरी तरफ मोदी सरकार भी पहुंच गई. तरारी में दो-दो डिप्टी सीएम, बिहार के तमाम शासन, केंद्रीय मंत्री और सारी की सारी मोदी कैबिनेट उतर गई थी. तरारी में हमको हार मिली है. इसके बावजूद हम लोगों ने बहुत कड़ा मुकाबला किया है.

सरकार का होता है उपचुनाव: राजू यादव

आगे राजू यादव ने कहा कि आने वाले चुनाव में तरारी विधानसभा क्षेत्र की जनता का जो सवाल है उसको लेकर हम लोग सड़कों पर उतरने का काम करेंगे. उन्होंने बताया कि किसी की कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं है. पूरी सत्ता और मोदी कैबिनेट लगी हुई थी. मीडिया से उन्होंने कहा कि आप लोग जानते हैं कि यह उप चुनाव है और उपचुनाव सरकार का चुनाव होता है. उप चुनाव में सरकार पक्ष में ही होती है. इसमें मुस्तैदी से काम करती है. दोबारा हम लोग जनता के बीच जाएंगे और हम लोग के अंदर क्या कमी हुई है जनता से जानेंगे और उसको दूर करेंगे.

बता दें कि तरारी में ईवीएम से 12 राउंड की गिनती हुई है. 12वें राउंड की गिनती के बाद बीजेपी 10,507 से आगे है. बीजेपी के विशाल प्रशांत को 78,564 वोट मिला है. माले से राजू यादव को 68,057 वोट मिला है. जन सुराज की किरण देवी को 5,592 मत मिला है. तरारी से पोस्टल बैलेट में बीजेपी के प्रत्याशी विशाल प्रशांत को 191 मत मिला है. वहीं माले से राजू यादव को 86 और जन सुराज की किरण देवी को 30 वोट मिला है. अब फाइनल नतीजे की घोषणा होनी है.

यह भी पढ़ें- Bihar ByPolls Result 2024: बिहार उपचुनाव में फिसड्डी हो गए प्रशांत किशोर? एक-दो नहीं... खतरे में सभी सीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget