एक्सप्लोरर

Bihar ByPolls Result 2024: बिहार उपचुनाव में फिसड्डी हो गए प्रशांत किशोर? एक-दो नहीं... खतरे में सभी सीट

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर 2024 को जन सुराज पार्टी का गठन किया था. इस उपचुनाव में बड़ा झटका लगता दिख रहा है. पढ़िए किस सीट पर क्या हाल है.

Prashant Kishor News: लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है. आज (23 नवंबर) इसका नतीजा आने वाला है. चार सीटों पर हुआ उपचुनाव काफी खास माना जा रहा है क्योंकि इस बार चुनावी रणनीतिकार कहे जाने वाले प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी मैदान में है. प्रशांत किशोर ने सभी चार सीट इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ में अपने उम्मीदवार उतारे थे. सुबह 11 बजे तक के रुझानों में प्रशांत किशोर की पार्टी चारों सीट पर फिसड्डी नजर आ रही है.

आंकड़ों को देखें तो प्रशांत किशोर का जलवा उपचुनाव में नहीं दिख रहा है. वो फेल होते दिख रहे हैं. सभी चारों सीटों पर पीके की पार्टी तीसरे नंबर पर है. एक सीट इमामगंज में प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान तीसरे नंबर पर होते हुए भी टक्कर दे रहे हैं. अन्य जगहों पर प्रत्याशी काफी पीछे चल रहे हैं.

इमामगंज में टक्कर दे रहे जन सुराज के प्रत्याशी जितेंद्र पासवान

11 बजे तक के रुझानों को देखें तो इमामगंज से जन सुराज के जितेंद्र पासवान को नौंवे राउंड में 28,025 मत मिला है. वे तीसरे नंबर पर हैं. प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि पर जितेंद्र पासवान डॉक्टर हैं और समाजसेवी रहे हैं. जनता इन्हें पसंद करेगी, लेकिन इमामगंज की जनता ने पीके की पार्टी को नकार दिया है. वहीं बेलागंज में भी पीके की पार्टी तीसरे नंबर पर है. यहां से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद अमजद को 11 बजे तक छठे राउंड में 10,162 वोट मिला है.

तरारी में तो जन सुराज काफी पीछे है. जन सुराज की प्रत्याशी किरण देवी को पांचवें राउंड में मात्र 2,512 वोट मिला है. सबसे आगे बीजेपी से विशाल प्रशांत हैं. उन्हें 34,932 वोट मिले हैं. रामगढ़ सीट पर भी प्रशांत किशोर को बड़ा झटका लगता दिख रहा. 11 बजे तक पांचवें राउंड में जन सुराज के प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह को मात्र 1,880 वोट मिला है. बीएसपी के प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह यादव को यहां सबसे अधिक 31,036 वोट मिला है. 

प्रशांत किशोर पहले कई पार्टियों के रणनीतिकार रहे हैं. बिहार में 2 अक्टूबर 2022 से उन्होंने राजनीति में कदम रखा. दो साल बिहार में उन्होंने पैदल यात्रा की. इसके बाद 2 अक्टूबर 2024 को उन्होंने जन सुराज पार्टी का गठन किया. इस उपचुनाव में बड़ा झटका लगता दिख रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Bypolls 2024: गया में कांटे की टक्कर, कभी RJD तो कभी HAM है आगे, साख का है सवाल

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget