एक्सप्लोरर

Bihar Caste Survey: 'इस प्रकार की गणना से कुछ नहीं होने वाला', बिहार में हुए सर्वे पर क्या बोले दीपांकर भट्टाचार्य?

Bihar Caste Survey Report: भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने मणिपुर हिंसा पर पीएम नरेंद्र मोदी को कटघरे में खड़ा किया है. वहीं जातीय सर्वे को लेकर उन्होंने यह बात कही.

पटना: भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य (Dipankar Bhattacharya) ने गुरुवार (5 अक्टूबर) को मणिपुर हिंसा से संबंधित एक रिपोर्ट का लोकार्पण किया. यह कार्यक्रम जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनितिक शोध संस्थान में की गई. इस मौके पर दीपांकर भट्टाचार्य ने जातीय सर्वे को लेकर कहा कि जातीय गणना करके क्या होगा? जब तक इसका लाभ नहीं मिलेगा तब तक इस प्रकार की गणना से कुछ नहीं होने वाला है. इस दौरान आरजेडी नेता और बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष उदयनारायण चौधरी और जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार मौजूद थे.

उन्होंने कहा कि बिहार में जातीय गणना के अनुसार आरक्षण की प्रतिशत में बढ़ोतरी की जाए. सरकारी सुविधा आबादी के हिसाब से फिर से सुनिचित किया जाए. दीपांकर भट्टाचार्य ने पीएम नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी हमेशा कहते हैं कि 70 साल में कुछ नहीं हुआ. मेरा मानना है कि जो 70 साल में जो नहीं था वह इस बार बिहार में हुआ है. जाति गणना को पीएम मोदी नहीं मानते हैं, इसे वो सर्वे मानते हैं. 

'पीएम नरेंद्र मोदी के बयानों पर जातीय सर्वे का असर'

वहीं जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि इस देश के अंदर हिंदुओं को बांटने की साजिश चल रही है. देश को जोड़ रहे हैं और ये  लोग देश को तोड़ रहे हैं. यह पीएम नरेंद्र मोदी का आज का बयान है. जबकि उनका कल का बयान  था कि जाति की चर्चा करके वे लोग विकास को पीछे कर रहे हैं. साफ-साफ दिख रहा है कि बिहार में जातीय गणना हुई है उसी का गहरा जख्म पीएम नरेंद्र मोदी को लगा है. बिहार में जातीय सर्वे की रिपोर्ट जारी की गई है. इस रिपोर्ट ने देश के सियासी हालात में कहीं ना कहीं हलचल मचा दी है. सर्वोच्च न्यायालय में जातीय सर्वे के खिलाफ चुनौती दी गई है.

जेडीयू नेता ने पीएम को क्यों कहा कायर 

जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने मणिपुर हिंसा मामले में पीएम नरेंद्र मोदी को कायर बता दिया. मणिपुर हिंसा मामले में कहा कि आखिर यह देश में हो क्या रहा है? मणिपुर में हिंसा के इतने लम्बे अरसे हो जाने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर जाने का हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. मैं तो ऐसे प्रधानमंत्री को कायर कहूंगा. हां  गृह मंत्री अमित शाह वहां तीन दिन रहे, लेकिन उन्होंने वहां पर समस्या को खत्म करने की कोशिश नहीं की, बल्कि इस समस्या को और हवा देकर चले आए.  

ये भी पढ़ें: Sanjay Singh News: 'जातीय सर्वेक्षण के बाद बादशाह हिल गया', सांसद संजय सिंह के परिवार से मिलने के बाद बोले मनोज झा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget