एक्सप्लोरर

बिहार में फिलहाल कोविशील्ड का ही लगाया जाएगा टीका, जानें- क्या है वजह ? 

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने कहा कि टारगेट बड़ा है तो तैयारी उस हिसाब से होगी, ताकि वैक्सीन बर्बाद ना हो. 45 से अधिक उम्र वालों की वैक्सीनेशन पूर्ववत चलती रहेगी. 18 से अधिक उम्र वालों के लिए अलग से तैयारी की जाएगी. ज्यदा आउटलेट  बनाए जाएंगे.

पटना: देश भर में एक मई से 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी को कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत की जाएगी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल शाम ही ये एलान किया है कि बिहार में 18 से अधिक उम्र वाले सभी को मुफ्त में टीका लगाया जाएगा. ऐसे में ये सवाल उठ रहा है कि इतनी बड़ी आबादी के टीकाकरण के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग के पास क्या प्लानिंग है? 

कोविशील्ड का दिया जाएगा ऑर्डर

इन्हीं सवालों का जवाब गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने दिया है. उन्होंने बताया कि बिहार में 18 से अधिक उम्र वाले लगभग 5 करोड़ 47 लाख लोग हैं. इन सभी का वैक्सीनेशन होना है. ऐसे में आज शाम में उच्चस्तरीय बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि कितने वैक्सीन का ऑर्डर किया जाएगा. निर्णय के बाद कोविशील्ड वैक्सीन का ऑर्डर दिया जाएगा. चूंकि कोविशील्ड का दाम घोषित किया जा चुका है, इसलिए ये फैसला लिया गया है. स्पुतनिक वी और कोवैक्सीन का दाम आने पर फिर आगे का फैसला होगा. 

बड़े पैमाने पर होगी तैयारी

बड़ी आबादी के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि टारगेट बड़ा है तो तैयारी उस हिसाब से होगी, ताकि वैक्सीन बर्बाद ना हो. 45 से अधिक उम्र वालों की वैक्सीनेशन पूर्ववत चलती रहेगी. 18 से अधिक उम्र वालों के लिए अलग से तैयारी की जाएगी. ज्यदा आउटलेट  बनाए जाएंगे.

रेमडेसिविर दवा के संबंध में उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को 24,604 डोज मिले हैं, जिसमें अलग-अलग कंपनी की दवा शामिल हैं. 19 राज्यओं को ये आवंटन किया गया है. अब इसके आलोक में कार्रवाई करनी है. नोडल पदाधिकारी मोनिटरिंग इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं. 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग केंद्र के समक्ष रखी गई है, जिसपर कल तक कोई निर्णय आ जाएगा.

इन तीन चुनौतियों पर काम कर रहा विभाग

उन्होंने बताया कि अभी हमारे समक्ष तीन चुनैती है. पहला क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंक की स्थापना, अविलंब 100 ट्रू-नेट मशीन ख़रीदना, जो आरटीपीसीआर टेस्ट में सहायक है और तीसरा 100 से 500 बेड का ऑक्सीजन के साथ अस्थायी स्ट्रक्चर तैयार करना. इन तीनों पर काम किया जा रहा है, जल्द ही ये तैयार हो जाएगा.

यह भी पढ़ें -

बिहार: क्वारंटीन सेंटर में रहेंगे बाहर से आने वाले लोग, रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जा पाएंगे घर 

बाहर से आ रहे लोग बिहार सरकार के लिए बने चुनौती, बिना कोरोना टेस्ट के ही पहुंच रहे गांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget