एक्सप्लोरर

Bihar News: JDU MLC राधाचरण सेठ की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने छह दिनों के लिए दिया रिमांड का आदेश, ED करेगी पूछताछ

JDU MLC Radhacharan Seth: ईडी ने राधाचरण सेठ से पूछताछ के लिए कोर्ट में आवेदन देकर रिमांड पर देने के लिए अनुरोध किया था. इस पर कोर्ट ने ईडी के रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया.

पटना: जेडीयू एमएलसी (JDU MLC) राधाचरण सेठ (Radhacharan Seth) की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. राधाचरण सेठ को ईडी (ED) अवैध धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था. ईडी ने राधाचरण सेठ से पूछताछ के लिए कोर्ट में आवेदन देकर रिमांड पर देने के लिए अनुरोध किया था. इस अनुरोध पर जिला जज सह ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने शनिवार को जेडीयू के विधान पार्षद राधाचरण सेठ को छह दिनों के लिए रिमांड पर देने का आदेश बेउर जेल अधीक्षक को दिया है.

पीएमएलए एक्ट के तहत है मामला दर्ज

विधान पार्षद राधाचरण सेठ पर पीएमएलए एक्ट की धारा चार के तहत मामला दर्ज किया गया है. ईडी की टीम मामले की जांच कर रही है. बता दें कि जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह उर्फ सेठ जी के आरा स्थित अनाईठ मठिया स्थित फार्म हाउस पर बुधवार की सुबह ईडी की टीम ने छापेमारी की थी. छापेमारी के बाद शाम में ईडी की टीम ने राधाचरण सेठ को लेकर पटना लेकर चली गई. पटना के एमपी एमएलए कोर्ट ने जेडीयू एमएलसी राधा चरण सेठ को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा दिया.

करोड़ों की हेराफेरी एवं टैक्स चोरी के हैं आरोप

वहीं, अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में ईडी ने जेडीयू एमएलसी को गिरफ्तार किया था. मिली जानकारी के अनुसार ईडी की कार्रवाई के दौरान जेडीयू एमएलसी राधाचरण सेठ के आवास से पांच लाख नकदी बरामद किया गया है. बता दें कि जून महीने में भी इसी साल राधाचरण सेठ के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी. इसके बाद राधाचरण सेठ और उनके बेटे कन्हैया कुमार को पूछताछ के लिए पटना के ईडी दफ्तर में बुलाया गया था. करीब 15 दिन पहले ईडी की टीम ने राधाचरण सेठ और उनके बेटे कन्हैया से घंटों पूछताछ की थी. राधाचरण सेठ पर बालू घाट के ठेकों में करोड़ों की हेराफेरी एवं टैक्स चोरी के आरोप हैं.

ये भी पढे़ं: Bihar News: बेतिया में मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद मे दबंगों ने व्यक्ति को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, आरोपी फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget