एक्सप्लोरर

Bihar News: बेतिया में मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद मे दबंगों ने व्यक्ति को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, आरोपी फरार

Bettiah News: मामला मझौलिया थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के डुमरी महानवा गांव निवासी 50 वर्षीय रामकृत यादव के रूप में हुई है.

बेतिया: जिले में रविवार को खेत मे मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद मे दबंगों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या (Bettiah News) कर दी. इससे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के डूमरी महानवा गांव की है. मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के डुमरी महानवा गांव निवासी 50 वर्षीय रामकृत यादव के रूप में हुई है. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

रास्ते में घेर कर आरोपियों ने मारी गोली-परिजन

मृतक के बड़े भाई रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि शनिवार की शाम को गांव के केदार यादव, छोटेलाल यादव और मुन्ना यादव से मेरे बड़े भाई की कहासुनी खेत में मवेशी चराने को लेकर हुई थी. बाद में सभी लोगों ने सोचा कि विवाद खत्म हो गया, लेकिन जब रविवार की सुबह खाना खाकर रामकृत यादव घर से निकले तो रास्ते में मुन्ना यादव, छोटे लाल यादव और केदार यादव ने उन्हें घेर लिया. उनके ऊपर तीन राउंड गोली चला दी, जिसमें में एक गोली उन्हें लग गई. आनन-फानन में इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया लाया गया. जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बहुत जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी- पुलिस

इस घटना को लेकर मझौलिया थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया के जीएमसीएच में भेज दिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मृतक के परिजनों के आवेदन पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है. बहुत जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: समस्तीपुर के स्कूल में मिड-डे मील खाने से 100 छात्राएं बीमार, सदर अस्पताल में हो गया अफरा-तफरी का माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget