एक्सप्लोरर

पटना NMCH में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज लापता, चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र

चिराग पासवान ने लिखा है कि उनके संसदीय क्षेत्र के निवासी रंजीत कुमार 6 जुलाई से ही एनएमसीएच से गायब हैं. इस घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीज के परिजनों को नहीं दी गई है, जिसके चलते परिवार वाले बहुत परेशान हैं.

बिहार: शेखपुरा के आइसोलेशन सेंटर से पटना स्थित एनएमसीएच में इलाज कराने आया जमुई निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज रहस्यमय ढंग से गायब हो गया है. परिजनों को उसके गायब होने की जानकारी तब मिली जब मरीज को भर्ती कराने के तीन दिन बाद वे उसे देखने पहुंचे.

दरअसल पूरा मामला यह है कि जमुई के शेखपुरा निवासी रंजीत कुमार कैंसर से पीड़ित हैं, जिसके कैंसर का इलाज 6 माह से मुंबई में चल रहा था. पिछले महीने की 25 तारीख को परिजन मरीज को लेकर महावीर कैंसर संस्थान गए थे, जहां रंजीत की कोरोना जांच हुई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद रंजीत को शेखपुरा आइसोलेशन सेंटर में रखा गया.

स्थिति बिगड़ती देख उसे शेखपुरा आइसोलेशन सेंटर से पटना एनएमसीएच रेफ़र कर दिया गया. 3 जुलाई को उसे एनएमसीएच में भर्ती कराया गया. तीन दिन बाद मरीज के परिजन हॉस्पीटल में मिलने गये तो वहां से मरीज लापता था. जिसके बाद से परिजन मरीज को खोजने के लिए अस्पताल से लेकर प्रशासन तक से गुहार लगाते रहे.

किसी ने परिजन की एक न सुनी. तब जाकर मरीज की पत्नी अनिता देवी ने स्थानीय सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से अपनी व्यथा सुनाई, जिसके बाद चिराग ने एनएमसीएच के चिकित्सा अधीक्षक के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पत्र लिखा. सीएम नीतीश के नाम लिखे पत्र में चिराग ने पीड़ित परिवार की व्यथा का जिक्र करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है.

चिराग पासवान ने लिखा है कि उनके संसदीय क्षेत्र के निवासी रंजीत कुमार 6 जुलाई से ही एनएमसीएच से गायब हैं. इस घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीज के परिजनों को नहीं दी गई है, जिसके चलते परिवार वाले बहुत परेशान हैं.

अपने पत्र में चिराग पासवान ने सीएम नीतीश से आग्रह किया है कि लापता मरीज की तलाश की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. बताते चलें कि चिराग ने यह पत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम एक हफ्ते पहले 19 जुलाई को ही लिखा था. फिर भी मामले को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: CM शिवराज सिंह चौहान हुए कोरोना पॉजिटिव, इन मंत्रियों को सौंपा कामकाज  जानिए देश में कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल अभी तक किस-किस जगह हुआ है 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD के फैसले पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, संजय यादव का नाम लेकर कहा, 'मेरा साथ देने वाले...'
RJD के फैसले पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, संजय यादव का नाम लेकर कहा, 'मेरा साथ देने वाले...'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget