एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases: बिहार में 136 नए कोरोना केस सामने आए, जानें कितनी है एक्टिव केस की संख्या?

Bihar Corona News: बिहार में सबसे ज्यादा कोरोना मामले राजधानी पटना से सामने आए हैं. पटना में नए कोरोना की संख्या 53 है. वहीं 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पटना: बिहार के ज्यादातर जिलों में वैसे तो बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया है लेकिन कोरोना का डर लोगों को सता रहा है. बिहार में शनिवार और रविवार के बीच 36 हजार नए कोरोना टेस्ट किए गए. इस दौरान राज्य में 136 नए कोरोना मामले सामने आए हैं. इसमें पटना में 53, पूर्णिया में 11, गया जिले से 28 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं.

बिहार में कितनी है एक्टिव केस की संख्या?

बिहार में एक्टिव केस की बात की जाए तो फिलहाल राज्य में एक्टिव केस की संख्या 799 है. इसमें राजधानी पटना में 396 एक्टिवक केस मामले सामने आए हैं. वहीं गया में 54, भागलपुर में 45, पूर्णिया में 49 और खगड़िया में 54 कोरोना के एक्टिव केस की संख्या है. 

बिहार में 28 लोगों को अस्पताल में कराया गया भर्ती 

बिहार में कोरोना संक्रमण की वजह से 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह जांच शनिवार से रविवार के बीच हुई है. कोरोना को लेकर वैसे तो राज्य सरकर की ओर से कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई लेकिन लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की जाती है. वहीं राष्ट्रीय स्तर पर पिछले 7 दिनों में कोरोना मामलों में पिछले हफ्ते की तुलना में 27 फीसदी की कमी आई है. बीते 13 हफ्तों में पहली बार सात दिनों के दौरान कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा एक्टिव केस और पॉजिटिविटी रेट में भी कमी देखी गई है.

वायरस से होने वाली मौतों में भी थोड़ी गिरावट आई थी, शनिवार को समाप्त होने वाले सात दिनों में मरने वालों की संख्या पिछले सप्ताह के 160 से गिरकर 131 हो गई थी. भारत ने 23-29 अप्रैल के दौरान 53,737 नए मामले दर्ज किए, जबकि पिछले सप्ताह में यह संख्या 73,873 थी.  

इसे भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: राहुल गांधी के बाद अब तेजस्वी यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें? अहमदाबाद के मेट्रो कोर्ट में आज सुनवाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget