एक्सप्लोरर

बिहार में 10 दिन में करीब आधे हो गए नए संक्रमित, बीते 24 घंटे में आए 7,494 नए मामले

पहले एक दिन में मिल रहे थे करीब 14 से 15 हजार केस, अब साढ़े सात हजार. एक्टिव केस की संख्या घटकर 90 हजार के नीचे आई, 14 हजार मरीज स्वस्थ.

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी लाने के लिए राज्य सरकार ने लॉकडाउन का फैसला लिया था इसका असर अब दिखने लगा है. शुक्रवार के आंकड़ों को देखें तो यह बीते दस दिन पहले के मुकाबले आधे हो गए हैं. पांच मई के पहले तक सूबे से एक दिन में अमूमन 13 हजार से लेकर 15 हजार संक्रमित मिल रहे थे. पांच मई को लॉकडाउन प्रभावी होने के बाद तीसरे दिन से नए मामले कम होने लगे. पांच मई को एक दिन में 14836 नए संक्रमित मिले थे.

बिहार में 24 घंटे में कोरोना से हुई 77 लोगों की मौत

बिहार में शुक्रवार को 7,494 नए संक्रमित मिले. अब राज्य में एक्टिव केस घटकर 90 हजार के नीचे आ गए हैं. हालांकि मौत के आंकड़े अब भी प्रतिदिन 75 से ज्यादा हैं. बिहार में बीते 24 घंटे में संक्रमण से 77 लोगों की जान गई है. गुरुवार से शुक्रवार के बीच स्वास्थ्य विभाग ने 1,08,316 टेस्ट करने का दावा किया है.

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पटना से शुक्रवार को 967 नए संक्रमित मिले बेगूसराय से 273, भागलपुर से 86, पूर्वी चंपारण से 321, गया से 350, कटिहार से 389, गोपालगंज से 387, मधुबनी से 220, नालंदा से 201, समस्तीपुर से 240, मुजफ्फरपुर से 291, पूर्णिया से 441 और सारण से 201 संक्रमित मिले. इन जिलों से अमूमन पांच सौ से ज्यादा संक्रमित रोज मिल रहे थे.

अररिया से 194, अरवल से 47, औरंगाबाद से 152, बांका से 28, भोजपुर से 71, बक्सर से 61, जमुई से 157, जहानाबाद से 33, कैमूर से 53, खगडिय़ा से 64, किशनगंज से 158, लखीसराय से 62, मधेपुरा से 197, नवादा से 68, रोहतास से 86, सहरसा से 264, शेखपुरा से 125, शिवहर से 12, सीतामढ़ी से 68, सिवान से 202, सुपौल से 268, वैशाली से 193, पश्चिम चंपारण से 164 संक्रमित मिले हैं.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः वैशाली में हिंसक झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर; गोली लगने से 2 लोग गंभीर रूप से घायल

बिहारः जहानाबाद में ऑटो पलटने से दो लोगों की घटनास्थल पर मौत, चार लोग गंभीर रूप से जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget