एक्सप्लोरर

बिहार में लोगों को फिर डराने लगा है कोरोना, CM नीतीश कुमार ने दिया जांच बढ़ाने का निर्देश

नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना बिहार में भी भले ही उतना ज्यादा नहीं है लेकिन बढ़ना शुरू हुआ है. जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है. पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद नीतीश ने कहा कि संक्रमण के बढ़ते मामले को ध्यान में रखते हुए हमने बैठक की और वर्तमान स्थिति से अवगत हुए हैं.

नीतीश कुमार ने कहा, ''कोरोना दूसरे देशों में भी और अपने देश के कई प्रांतों में बढ़ रहा है. बिहार में भी भले ही उतना ज्यादा नहीं है लेकिन बढ़ना शुरू हुआ है. लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिये. अभी बहुत ज्यादा कार्यक्रम नहीं करना चाहिए.''

बिहार में कोरोना फिर लोगों को डराने लगा है

बता दें कि बिहार में कोरोना फिर लोगों को डराने लगा है. राज्य में सोमवार को इस साल एक दिन में सबसे अधिक 935 कोरोना के नए मरीज मिले, जिससे बिहार में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,69,312 हो गई है. इस बीच, पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमित तीन लोगों की मौत हुई है, जिससे राज्य में संक्रमितों के मरने वालों की संख्या 1,586 हो गई है. बिहार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी सूचना के मुताबिक, कोरोना से पिछले 24 घंटे में 349 लोग स्वस्थ हुए हैं. अब तक 2,63,582 लोग कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होकर वापस अपने घर जा चुके हैं. बिहार राज्य में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का रिकवरी रेट 97.87 प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें-

मधुबनी 'नरसंहार' पर सीएम नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी, जानें- क्या कहा? BSEB Matric Results 2021: IAS बनने की चाहत ने अभिषेक को बनाया बिहार का पांचवां टॉपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget