एक्सप्लोरर

BSEB Matric Results 2021: IAS बनने की चाहत ने अभिषेक को बनाया बिहार का पांचवां टॉपर

अभिषेक ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपनी दोनों बहनों को दिया है. उसने बताया कि कोरोना की वजह से स्कूल बंद था, ऐसे में उसकी दोनों बहनों ने उसे पढ़ाया.

आरा: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया है. प्रदेश के आरा जिले के रहने वाले अभिषेक कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में पांचवां स्थान हासिल कर अपने परिजनों और जिले का नाम रौशन किया है. अभिषेक आरा शहर के कैथोलिक मिशन स्कूल छात्र हैं. उसे 500 में 480 अंक प्राप्त हुए हैं. रिजल्ट घोषित होने के बाद से परिजन काफी खुश हैं. परिजनों की अभिषेक भविष्य में आईएएस बनना चाहता हैं.

परिजनों ने बताया कि मैट्रिक में पांचवा स्थान आने के बाद अभिषेक की आईएससी फिर बीएससी में पढ़ाई करने की इच्छा है. अभिषेक ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपनी दोनों बहनों को दिया है. उसने बताया कि कोरोना की वजह से स्कूल बंद था और ऑफलाइन पढ़ाई नहीं हो पाई. लेकिन मेरी दोनों बहनों ने मुझे पढ़ाया है. साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा लक्ष्य क्रैश क्विज की सहायता से पढ़ाई की है.

अभिषेक के पिता श्याम नंदन कुमार सिविल कोर्ट में वकील हैं. उनका कहना है कि बेटे के टॉप-5 में आने पर बहुत खुश हूं. मुझे पूरा विश्वास था कि मेरा बेटा टॉप टेन में शामिल हो जाएगा. उन्होंने अभिषेक के शिक्षक और जिला के शिक्षा व्यवस्था को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी ने मेरे बेटे को इस मुकाम तक पहुंचाने में मदद की है. उनके द्वारा एक ग्रुप बनाया गया था, जिसमें परीक्षा से जुड़े हुए सवाल रोजाना भेजे जाते थे. क्विज करा कर तैयारी कराई जाती थी और शाम में रिजल्ट भी दिया जाता था, जिसकी वजह से अभिषेक पढ़ पाया. उन्होंने कहा कि आगे अपने बेटे को आईएएस बनाने में वो सभी प्रकार की मदद करेंगे.

अभिषेक की मां ममता शर्मा ने कहा कि उनके बेटे ने उन लोगों का सपना पूरा किया है. उन्होंने कहा कि अभिषेक कोरोना काल में पढ़ाई नहीं हो पाने की वजह से डरा हुआ था. लेकिन उन्होंने उसे हौंसला दिया, जिसका परिणाम सबके सामने है. बता दें कि अभिषेक की दोनों बहन भी कैथोलिक स्कूल की छात्रा रही हैं. साल 2015 में बड़ी बहन और साल 2020 में छोटी बहन ने स्कूल में टॉप किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget