एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव और तेज प्रताप के स्पूतनिक-वी लेने पर विवाद, सुशील मोदी ने साधा निशाना, जानें क्या कहा

सुशील मोदी ने कहा, " अच्छी बात है कि तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके बड़े भाई ने काफी  देर से ही सही, कोरोना की वैक्सीन ले ली. दोनों भाइयों को अब अपने माता-पिता को भी टीका लगवाने के लिए तैयार करना चाहिए."

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव ने बुधवार को विवादों के बीच कोरोना वैक्सीन लगवा ली. दोनों भाइयों ने बिहार की राजधानी पटना स्थित जयप्रभा मेदांता अस्पताल में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी लगवाई. वैक्सीन लगवाने के बाद तेजस्वी ने कहा कि सभी वैक्सीन कोरोना से बचाव में कारगर हैं, लेकिन उन्होंने स्पूतनिक-वी ली है. 

निजी अस्पतालों की ब्रांडिंग से बचना चाहिए

अब दोनों भाइयों के रूसी वैक्सीन लेने पर विवाद शुरू हो गया है. बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने उनपर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कहा, " तेजस्वी और तेज प्रताप यादव ने यदि निजी अस्पताल के बजाय एम्स, आइजीआइएमएस- पटना या किसी अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना के टीके लिए होते, तो जनता के बीच अच्छा संदेश जाता. तेजप्रताप स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं. उन्हें उन निजी अस्पतालों की ब्रांडिंग से बचना चाहिए था, जो गरीबों की पहुंच से बाहर हैं. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहित कई अतिविशिष्ट व्यक्ति सरकारी संस्थानों में कोरोना के टीके ले चुके हैं."

 

उन्होंने कहा, " अच्छी बात है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने काफी  देर से ही सही, कोरोना की वैक्सीन ले ली. दोनों भाइयों को अब राजनीतिक बातें भूल कर अपने माता-पिता को भी टीका लगवाने के लिए तैयार करना चाहिए."

 

राज्यसभा सांसद ने कहा, " यदि लालू प्रसाद ने टीका लिया है, तो यह जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए ताकि आरजेडी के लाखों समर्थकों को टीका लेने की प्रेरणा मिले. टीकाकरण को लेकर लोगों का भ्रम दूर करने में लालू परिवार सकारात्मक भूमिका निभा सकता है."

 

मालूम हो कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी के नेताओं के अब तक कोरोना वैक्सीन नहीं लेने की वजह से सत्ताधारी दल के नेता हमलावर थे. सत्ताधारी दल के नेता लगातर तेजस्वी पर जनता के बीच वैक्सीन का दुष्प्रचार करने का आरोप लगा रहा थे. बीते दिनों बीजेपी प्रवक्ता ने इस मुद्दे पर अभद्र टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था, " तेजस्वी यादव कोरोना वैक्सीन लगवा लें. इसका आपके यौन शक्ति पर कोई कुप्रभाव नहीं पड़ेगा." इन्हीं विवादों के बीच दोनों भाइयों ने स्पूतनिक-वी लगवा ली है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: कोर्ट ने सुनाया अनोखा फैसला, मैट्रिक की परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर किशोर को किया बरी

रोहतास: कैदी मौत मामले में पुलिस की लापरवाही आई सामने, क्षमता से अधिक लोग वाहन में थे सवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget